Monday, January 17, 2011

15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान

19 फरवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टीम 6 बल्लेबाज, 7 गेंदबाज, 1 विकेट कीपर और 1 ऑलराउंडर को शामिल किया है। टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी सौंपी गई है। मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज रोहित शर्मा का पत्‍ता कट गया है। वहीं चयनकर्ताओं ने टीम में तीन स्पिनरों को मौका दिया है जिसमें पीयूष चावला का नाम चौंकाने वाला है।
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, आर अश्विन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा और यूसुफ पठान।
एस श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा और रोहित शर्मा वो तीन नाम हैं जिनपर चयनकर्ताओं ने चर्चा तो की पर वे टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम रहे। वहीं टीम में विकेट कीपर के तौर पर सिर्फ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर विराट कोहली नई भूमिका निभा सकते हैं।
तीन स्पिनरों का चयन-

भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों का ख्याल रखते हुए चयनकर्ताओं ने टीम में तीन स्पिनर को शामिल किया है। हरभजन सिंह प्लेइंग इलेवन की पहली च्वाइस होंगे वहीं आर आश्विन और पीयूष चावला जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि टीम तीन पार्ट टाइम स्पिनरों के होते हुए चावला के चयन पर सवाल उठ रहे हैं।