Tuesday, January 27, 2009

मेंडिस से हमें कोई खतरा नहीं : धोनी

कोलम्बो । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिह धोनी ने कहा कि श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज अजंता मेंडिस से भारतीय क्रिकेट टीम को कोई खतरा नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलने भारतीय टीम सोमवार को कोलम्बो पहुंची। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए धोनी ने कहा, "श्रीलंका में श्रीलंका को हराना आसान नहीं है। यह पूछे जाने पर कि भारतीय टीम मेंडिस का सामना कैसे करेगी। इसके जवाब में धोनी ने कहा, "एकदिवसीय मैचों में हमने उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे खिलाड़ी मेंडिस की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।"उन्होंने कहा, "श्रीलंका में परिस्थितियां भिन्न होती हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यहां के पिच भी रंग बदलने लगते हैं। बहुत कुछ टॉस पर निर्भर करेगा।"

No comments: