Tuesday, May 27, 2008

बाप-बेटे की हवस का शिकार हुई नाबालिंग

मेट्रो लाइफ रिश्तों की अहमियत ही खत्म करने पर तुला है। न्यू अशोक नगर में कामांध पिता-पुत्र ने ममता नामक 11 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। बताया जाता है कि बुधवार को पहले आरोपी बाप ने बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके बाद बेटे ने शनिवार को बच्ची के साथ मुंह काला किया। बच्ची ने किसी तरह अपने पिता को आपबीती बताई। पुलिस ने रविवार को आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार निवासी ममता न्यू अशोक नगर में किराये के मकान में सपरिवार रहती है। इसी मकान में बिहार निवासी सहदेव व उसका बेटा संजू भी किराये पर रहते हैं। ममता के पिता व संजू रिक्शा चालक हैं, जबकि सहदेव चाय की दुकान पर काम करता है। 21 मई को दिन में सहदेव ने ममता से दुष्कर्म किया। इस दौरान ममता के कमरे में कोई नहीं था। उसकी मां दो बेटी-बेटों के साथ बिहार गई है। घर पर उसके पिता व उसकी सात वर्षीय छोटी बहन थी। पिता काम पर गए थे व बहन भी कहीं बाहर खेल रही थी। इसके दो दिन बाद 24 तारीख को संजू ने भी ममता से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को ममता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

No comments: