Sunday, May 25, 2008

साउथ में बीजेपी के दरवाजे खुले

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 33 और कांग्रेस ने 14 सीटें जीत ली हैं। रुझानों के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है। सभी 224 सीटों के रुझान मिल चुके हैं। जीत और बढ़त को मिलाकर बीजेपी 110 , कांग्रेस 77 और जनता दल (एस) 29 सीटों पर आगे है। निर्दलीय व अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जनता दल (सेक्युलर) ने अपना खाता रामनगरम सीट पद जीत दर्ज कर खोला। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारास्वामी ने बीजेपी के. एम.रुदेश को 47,260 वोटों से हराया। वह 3 सीटें जीत चुकी है। रुझानों और नतीजों से जैसे-जैसे भावी विधानसभा की तस्वीर साफ हो रही है, राजनीतिक दलों में भी हलचल मचने लगी है। बीजेपी की बढ़त को देखकर जहां कांग्रेस ने जेडीएस से हाथ मिलाने का इशारा किया है। वहीं बीजेपी को अकेले दम पर सरकार बना लेने का भरोसा है। ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा के बी.एस. येदुरप्पा शिकारीपुरा में आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के धरम सिंह भी जेवारगी में बढ़त बनाए हुए हैं। हाड़ापानाहल्ली विधानसभा सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एम.पी. प्रकाश पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों में शिवाजी नगर से रोशन बेग और कोलार से श्रीनिवास गौड़ा आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। जबकि, होलेनारासीपुरा विधानसभा क्षेत्र से कुमारस्वामी के भाई और पूर्व मंत्री एच.डी रेवाना (जेडी-एस) 225 वोटों से आगे हैं। शुरुआती रुझानों में श्रीरंगपट्टनम से कांग्रेस उम्मीदवार एम.एच. अंबरीश पीछे चल रहे हैं। बेल्लारी सिटी से कांग्रेस के अनील लाड भी पीछे चल रहे हैं। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी। दोपहर बाद 3 बजे तक सारे नतीजे आ आने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एम. एन. विद्याशंकर ने शनिवार को बताया कि पूरे प्रदेश में काउंटिंग के लिए 48 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कर्नाटक ऐसा पहला प्रदेश है जहां नए परिसीमन के आधार पर चुनाव कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि काउंटिंग खत्म होने के तुरंत बाद नतीजों का ऐलान करना मुमकिन होगा क्योंकि काउंटिंग सेंटरों और इलेक्शन ऑफिस के बीच अच्छी तरह से जुड़ा हुआ नेटवर्क स्थापित किया गया है।

No comments: