Wednesday, May 7, 2008

राम सेतु हमारे लिए आस्था का प्रश्न

केंद्र की यूपीए सरकार भले ही डीएमके दबाव में राम सेतु के मानव निर्मित होने पर प्रश्नचिह्न लगाती रही हो लेकिन कांग्रेस के सीनियर नेता और मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा है कि भगवान राम के बारे में विवाद पैदा करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा है कि राम सेतु हमारे लिए आस्था का प्रश्न है।

अर्जुन सिंह का यह रामभक्त चेहरा उनके ऊपर लिखी गई किताब 'मोहि कहां विश्राम' में सामने आया है। किताब के संपादक कन्हैया लाल नंदन को दिए इंटरव्यू में मानव संसाधन विकास मंत्री ने सेतु समुद्रम के बारे में पूछने पर कहा, 'भगवान राम के बारे में कोई भी विवाद न कोई आधार पा सकता है और न ही उसका कोई औचित्य ही है। यह हमारे लिए आस्था का प्रश्न है। इस पर दूसरा कोई क्या सोचता है इस पर विचार ही क्यों किया जाए।'

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामे के लिए उन्होंने अफसरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राम सेतु के बारे में इतना ही कह देना काफी था कि इस विषय पर ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। उल्टे कह दिया गया कि उसका इतिहास नहीं है।

No comments: