Monday, March 31, 2008

हिट जोड़ी है जॉन बिपाशा


जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के बीच का प्यार बदस्तूर कायम है। इन दिनों दोनों हर समारोह में साथ नजर आ रहे हैं। पहली बार जॉन और बिपाशा की जोड़ी ‘जिस्म’ में साथ नजर आई थी, तब फिल्म में इस जोड़ी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था।हां, यह एक तथ्य है कि इसके बाद यह जोड़ी पर्दे पर फिल्म ‘जिस्म’ वाला जादू नहीं चला सकी। पर असल जीवन में दोनों एक दूसरे के करीब होते चले गए। यह भी जान लें कि बिपाशा की जिंदगी में जॉन कोई पहले लड़के नहीं थे। जॉन से पहले बिपाशा डिनो मोरिया के प्यार के कसमें खाती थीं। पर अपनी जिंदगी में जॉन के आने के बाद डिनो बीता हुआ कल बनकर रह जॉन-बिपाशा की हिट जोड़ी ने कुछ विज्ञापनों में भी साथ काम किया। पर देखा जाए तो पर्दे पर जॉन के मुकाबले बिपाशा की जोड़ी दूसरे अभिनेताओं के साथ ज्यादा चली।‘धूम 2’ में ह्रितिक और अभिषेक के साथ बिपाशा को खूब सराहा गया। तो फिल्म ‘नो एंट्री’ में वे सलमान खान के साथ भी खूब जमीं। इससे असल जीवन में जॉन अब्राहम के साथ उनके रिश्ते में जरा भी दरार नहीं आई। हालांकि कई बार दोनों के रिश्ते में खटपट होने की अफवाएं भी फैलीं। पर जॉन-बिपाशा के प्यार की मजबूती से सभी अटकलों को विराम दे दिया।

No comments: