Thursday, March 20, 2008

टेस्ट रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर बरकरार

भारत का पड़ोसी लंका तीसरे स्थान पर

दुबई। भारत एलजी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार है। भारत का पड़ोसी श्रीलंका उससे पीछे तीसरे स्थान पर है। भारत दौरे पर आने वाला दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है।
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका दोनों के एक बराबर 109 अंक है लेकिन दक्षिण अफ्रीका दशमलव के बाद की गणना में श्रीलंका से पिछड़ गया है। इस समय दूसरे से पांचवें स्थान की टीमों भारत, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच जबर्दस्त मुकाबला चल रहा है। दूसरे से पांचवें स्थान के बीच मात्र चार रेटिंग अंकों का फासला है। आस्ट्रेलिया 30 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ चोटी पर बना हुआ है। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में सचिन तेंदुलकर 12वें स्थान के साथ सबसे ऊंची रैकिंग वाले भारतीय हैं। पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ 16वें और वीवीएस लक्ष्मण 19वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में कप्तान अनिल कुंबले छठे स्थान पर हैं। चोटिल तेज गेंदबाज जहीर खान 13वें और इरफान पठान 18वें स्थान पर हैं।

No comments: