मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भले ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन इस महान बल्लेबाज का कहना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखेंगे। तेंदुलकर को आईपीएल थ्री में ऑरेंज कैप से नवाजा गया।
आईपीएल फाइनल में धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से 22 रन से रविवार रात हारने के बाद तेंदुलकर ने कहा, हमारे लिए यह टूर्नामेंट विशेष रहा फाइनल को छोड़ कर हमारी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। उम्मीद है कि मैं अगले साल इस टूर्नामेंट में खेलूंगा। आईपीएल में खेलने का अपना मजा है। मैं खूब लुत्फ उठाता हूं। मैं हमेशा ही क्रिकेट खेल कर आनंद महसूस करता हूं।
तेंदुलकर ने कहा कि फाइनल मुकाबले में कमजोर क्षेत्ररक्षण के कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। रनों का पीछा करने में धीमी शुरुआत को दोष नहीं दिया जा सकता। तेंदुलकर के मुताबिक, हमने कुछ महत्वपूर्ण कैच छोड़े और कहावत है कि कैच ही मैच जिताते हैं। रनों का पीछा करने की शुरूआत थोड़ी धीमी रही हम ज्यादा तेजी से रन बना सकते थे।
उन्होंने कहा, मैच के अंतिम ओवरों में कीरोन पोलार्ड ने कुछ अच्छे शाट खेलने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हमने रन औसत बढ़ाने का बहुत प्रयास किया लेकिन कई बार आपके प्रयास काम नहीं करते। तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस टीम के समर्थन के लिए फ्रेंचाइजी के मालिक सपोर्ट स्टाफ और टीम के साथी और समर्थकों को धन्यवाद दिया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बना कर ऑरेंज कैप से सम्मानित किए जाने वाले सचिन ने कहा,मैं मुंबई इंडियंस के सभी समर्थकों को धन्यवाद करना चाहता हूं। यह एक शानदार यात्रा थी। मैं मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बन कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई देते हुए तेंदुलकर ने कहा, वे हमसे बेहतर खेले।
Showing posts with label आईपीएल. Show all posts
Showing posts with label आईपीएल. Show all posts
Monday, April 26, 2010
Friday, March 12, 2010
वीरू के तूफान में डूबी राजस्थान रोयल्स
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने 17.1 ओवर में 142 रन बना लिए। इसी के साथ आईपीएल सीजन-3 में दिल्ली की ये लगातार दूसरी जीत है और राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी हार। मैच के हीरो रहे दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, उन्होंने मात्र 34 गेंदों में 75 रन की पारी खेली। पहली पारी -राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पारी के शुरुआत करने उतरे ग्रेम स्मिथ और स्वपनिल आस्नोदकर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और पहला विकेट 14 रन के स्कोर पर गिरा। डर्क नेनेस ने स्वपनिल (5) को दिलशान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद नमन ओझा ने ग्रेम स्मिथ मिलकर 31 रनों की साझेदारी निभाई और वे 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर अमित मिश्रा के फिरकी जाल में फंस कर बोल्ड हो गए। राजस्थान को तीसरा झटका यूसुफ पठान के रुप में लगा, वे आज शून्य पर आउट हो गए। उनका विकेट परवेज़ महरुफ ने लिया। तेज गति से रन बनाने के दबाव में ग्रेम स्मिथ प्रदीप सागवान की गेंद पर आउट हो गए। टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज अभिषेक झुनझुनवाला ने 45 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। उन्होंने प्रवीण डोगरा (29) के साथ 60 रन की पार्टनरशिप की। ऑलराउंडर दमित्रि मेस्केरेनहास बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। दिल्ली की ओर से प्रदीप सागवान, अमित मिश्रा, परवेज महरुफ और डर्क नेनेस ने 1-1 विकेट लिए। दूसरी पारी-दिल्ली डेयरडेविल्स-142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम को सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। उनके बीच 21 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को दमित्रि मेस्केरेनहास ने पारी के चौथे ओवर में तोड़ा। उन्होंने उसी ओवर के अगली गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान का भी विकेट लिया। लेकिन आज वीरेंद्र सहवाग ने आतिशी पारी खेलने का मन बना कर आए थे। जहां दूसरे तरफ बल्लेबाजों के लिए रन बनाना उतना आसान नहीं था, सहवाग बड़ी आसानी से गेंद को बाउंड्री तक पहुंचा रहे थे। उन्होंने 34 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। राजस्थान के कप्तान शेन वार्न के लिए परेशानी का सबब बन चुके वीरेंद्र सहवाग का विकेट मुनाफ पटेल ने लिया। उन्होंने एबी डेवेलियर्स के साथ 57 रनों की साझेदारी निभाई। दिल्ली की ओर से एबी डेविलियर्स, दिनेश कार्तिक और मिथुन मिन्हास ने क्रमशः 15, 23 और 11 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से किसी भी गेंदबाज ने प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि दमित्रि मेस्केरेनहास ने 2, वार्न और मुनाफ पटेल ने एक-एक विकेट चटके.
आज शेन वार्न व सचिन में मुकाबला
क्रिकेट के दो महानायक शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इसमें सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और शेन वार्न के नेतृत्व वाली राजस्थान रायल्स के खिलाफ खेलेगा। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वार्न के नेतृत्व में राजस्थान आईपीएल का पहला संस्करण जीत चुका है।
बता दें कि तेंदुलकर ने इसी मैदान पर 1998 में आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर की अपने बैट से धज्जियां उड़ा दी थीं। सचिन से उस मैच में विकेट के चारों ओर जोरदार शाट लगाते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया था। वार्न ने तब पहली पारी में 100 से अधिक रन खर्च किए थे, जबकि वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे। अपनी गेंदबाजी की धुनाई देख वार्न को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारना पड़ा था कि रात को सपनों में भी उन्हें सचिन उनकी गेंदों पर रन बटोरते हुए नजर आए थे।
इसलिए शनिवार के मैच में सभी की निगाहें फिर से इन्हीं दोनों खिलाडि़यों पर ही टिकी होंगी। मैच की रोमांचकता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ [एफआईएच] ने शनिवार को होने वाले हाकी विश्व कप फाइनल के कारण मैच जल्दी शुरू करने का आग्रह किया है। ऐसे में कहा जा सकता है सचिन और वार्न का मैच यदि उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो दर्शकों का टिकट वसूल हो जाएगा।

केकेआर की जीत से शुरुआत
अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवाने के कारण गत चैंपियन डक्कन चार्जर्स को इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] के तीसरे सत्र के शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स से 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। एंजेलो मैथ्यूज [65] और ओवैस शाह [58] के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई नाबाद 131 रन की साहसिक शतकीय साझेदारी की बदौलत कोलकाता ने डक्कन को 162 रन लक्ष्य दिया लेकिन वह हासिल कर पाने में नाकाम रहे।
कोलकाता से मिले विशाल लक्ष्य के आगे डक्कन को एडम गिलक्रिस्ट [54] और वीवीएस लक्ष्मण [22] ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के
कोलकाता से मिले विशाल लक्ष्य के आगे डक्कन को एडम गिलक्रिस्ट [54] और वीवीएस लक्ष्मण [22] ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के
Thursday, March 11, 2010
कल से आईपीएल का रोमांच
पिछले साल सुरक्षा चिंताओं के कारण दक्षिण अफ्रीका में खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] अपने तीसरे सत्र के साथ स्वदेश वापस लौट आया है और शुक्रवार से शुरू होने वाले इस लोकप्रिय ट्वंटी 20 टूर्नामेंट के पहले मैच में गत विजेता डक्कन चार्जर्स का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में इस पहले मैच से पूर्व उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण सहित लियोनल रिची और ब्जोर्न आगान जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। यह टूर्नामेंट 45 दिन तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा जिसके बाद ही इस मैदान पर आईपीएल के दूसरे सत्र की नंबर एक [डक्कन चार्जर्स] और नंबर आठ [कोलकाता नाइटराइडर्स] टीमों के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
आईपीएल के दूसरे दिन दक्षिण मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम में क्रिकेट के दो महान खिलाडि़यों की टीमें भिड़ेंगी। एक तरफ होगी सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस तो दूसरी तरफ 2008 में जीत दर्ज करने वाली शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स होगी। शुरुआती दो सत्रों की तरह इस साल भी कुछ अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होने के कारण इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में उपस्थित नहीं रहेंगे। इन स्टार खिलाडि़यों की अनुपस्थिति के बावजूद सभी टीमें चाहेंगी कि सही संयोजन के साथ मैदान में उतरकर शुरुआती मैचों में जीत दर्ज कर लय हासिल की जाए।
देशी और विदेशी खिलाड़ी आईपीएल के तीसरे सत्र में बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे ताकि चौथे सत्र के लिए होने वाली खिलाडि़यों की नीलामी में प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजियों की ओर से उनकी ज्यादा से ज्यादा बोली लगे। इस बार अहमदाबाद, कटक और धर्मशाला में भी आईपीएल के मैच खेले जाएंगे जबकि डक्कन चार्जर्स सातों मैच अपने घरेलू मैदान [हैदराबाद] की जगह नवी मुंबई, नागपुर और कटक में होंगे। आईपीएल ने इस बार से ढाई-ढाई मिनट के दो रणनीतिक विश्राम दिए जाएंगे जिसमें एक का प्रयोग बल्लेबाजी करने वाली टीम करेगी जबकि दूसरे का गेंदबाजी करने वाली टीम। गेंदबाजी कर रही टीम इस रणनीतिक विश्राम का प्रयोग छठे से आठवें ओवर के बीच कभी भी कर सकती है जबकि बल्लेबाजी कर रही टीम इसका प्रयोग 11वें से 16वें ओवर के बीच करेगी।

Subscribe to:
Posts (Atom)