Thursday, March 31, 2011
पाक को हराकर भारत फाइनल में
Thursday, March 10, 2011
युवी ने फिर दिखाया दम

फिरोज शाह कोटला मैदान में हुए मुकाबले में भारत को आयरलैंड के बाद एक बार फिर अनुभवहीननीदरलैंड्ससे जीत हासिल करने में काफी पसीना बहाना पड़ा। युवराज के अलावा वीरेंद्र सहवाग[39], गौतम गंभीर [28] और कप्तान धौनी[नाबाद 19]के बनाए उपयोगी रन की बदौलत भारत ने 36.3ओवर में पांच विकेट खोकर 191रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिए। इससे पूर्व डच बल्लेबाजों ने शुरू में सही खेल दिखाया लेकिन बाद में पूरी टीम 50ओवर नहीं खेल सकी। नीदरलैंड्सके सात विकेट 127रन गिर चुके थे लेकिन कप्तान पीटर बेरोन[38 रन, 36गेंद] ने तीन चौका व दो छक्का जड़कर टीम का स्कोर सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया। हालांकि डचटीम 46.4ओवर में 189रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से जहीर खान [20/3] सबसे सफल गेंदबाज रहे। अब तक आलोचना के केंद्र रहे पीयूष चावला एक बार फिर टीम के सबसे खर्चीले गेंदबाज रहे। उन्होंने 10ओवर में 47रन देकर दो विकेट लिए। भारत की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला टाई रहा था। नीदरलैंड्सअपने सभी मुकाबले हार गया है।
भारत के सलामी बल्लेबाजों सहवाग[39] और तेंदुलकर ने टीम को आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने तेजी से खेलते हुए 7.3ओवर में 69रन जोड़े। सहवागशुरू में थोड़े धीमे जरूर रहे लेकिन बाद में लय में आ गए और कुछ आक्रामक शाट लगाए। सीलारकी गेंद पर कैच आउट होने से पूर्व सहवागने 26गेंदों में पांच चौके व दो छक्के के साथ 39रन बनाए। इसके बाद तेंदुलकर भी सीलारकी गेंद पर सीमारेखा के पास क्रूगरके हाथों लपके गए। उन्होंने 22गेंदों में 27रन [छह चौका] बनाए। सहवागके बाद जल्दी मैच जीतने के चक्कर में ऊपर भेजे गए यूसुफ पठान [11] भी जल्दी चलते बने। हालांकि सीलारकी गेंद पर काट एंड बोल्ड होने से पूर्व पठान ने 10गेंदों में एक छक्का व एक चौका जड़ा। विकेटों के पतन का सिलसिला यहीं नहीं रुका और कई मौके पर टीम को संकट से बाहर निकालने वाले विराट कोहली [12] भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके। पीटर बेरोनने कोहली को बोल्ड किया।
मेजबान टीम ने 14.3ओवर में 99रन पर ही चार बड़े विकेट गंवा दिए थे। लेकिन गंभीर ने पिछले मैच में जीत के नायक बने युवराज के साथ कुछ देर क्रीज पर बिताया और स्कोर 139रन तक ले गए। गंभीर ने इस बीच तीन चौके लगाकर दर्शकों का मनोरंजन भी किया। मुदस्सरबुखारी ने गंभीर को बेहतरीन इन स्विंगसे बोल्ड कर भारतीय टीम के खेमे में खामोशी पसार दी। हालांकि लक्ष्य से 46रन पीछे के कारण बल्लेबाजों ने धैर्य नहीं खोया और कोई विकेट गंवाए बगैर टीम को जीत के पार पहुंचा दिया। युवराज ने 73गेंदों में सात चौके लगाकर करियरका 47वांपचासा पूरा किया। वहीं धौनीने 40गेंदों में नाबाद 19रन बनाए।
इससे पहले नीदरलैंड्सने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई खतरा उठाए हुए संभल कर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और शुरू में कोई झटका नहीं लगने दिया। भारतीय कप्तान धौनीने एक बार फिर स्पिन गेंदबाजों को जल्दी मोर्चे पर लगा दिया। लेकिन पठान, हरभजन और चावला ने डच टीम के रन रेट पर रोक लगाई पर विकेट नहीं पा सके। अब तक खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना के केंद्र बने चावला ने टीम इंडिया को 16वेंओवर में एरिकसज्वारसिजंस्की[28] क्लीन बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में पांच विकेट झटकने वाले युवराज ने वेस्लेबारेसी[26 रन, 58गेंद] को एलबीडब्ल्यूकरके डच टीम को दूसरा झटका दिया। इस सफलता के साथ ही युवीने वनडेमें विकेटों का शतक लगाया। युवराज यहीं नहीं थमे और उन्होंने रेयान डजटेच[11] को जहीर के हाथों कैच कराकर एक और झटका दिया। 99रन पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद डच टीम मध्य क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गई और 108रन तक आते-आते तीन और विकेट गंवा दिया। विश्व कप में पहला मैच खेल रहे आशीष नेहराने 29रन बनाकर खेल रहे टाम कूपरको धौनीके हाथों कैच कराया। इसके अगले ही ओवर में जहीर ने बेसज्यूडिरेंट[0] को एलबीडब्ल्यूकरके आधी डच टीम को पवेलियन भेज दिया। हालांकि एलेक्सकेरवीजी[11] और कप्तान पीटर बोरेनकुछ देर तक क्रीज पर रहकर 19रनों की साझेदारी की। केरवीजीके रूप में चावला ने अपना दूसरा विकेट लिया।
Wednesday, February 23, 2011
England survive ten Doeschate brilliance
हाल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों एकदिवसीय मैच में 1-6 से शिकस्त झेलने वाले इंग्लैंड की ओर से स्ट्रास ने 88, जोनाथन ट्राट ने 62, केविन पीटरसन ने 39 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 293 रन के लक्ष्य को 48.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाकर पर हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की टीम भले ही जीत से शुरुआत करने में सफल रही हो लेकिन उसे इस मैच से काफी सीख लेनी होगी क्योंकि हॉलैंड के खिलाफ उसके गेंदबाजों ने दिशाहीन गेंदबाजी की जबकि क्षेत्ररक्षक भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे, जिससे विरोधी टीम रेयान टेन डोएशे (119) की अगुआई में छह विकेट पर 292 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
बल्लेबाजों ने भले ही हॉलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की जीत की राह आसान की लेकिन टीम को भारत के खिलाफ 27 फरवरी को बेंगलूर में होने वाले अपने अगले मैच से पहले गेंदबाजी में सुधार करना होगा क्योंकि मेजबान टीम के बल्लेबाज काफी अच्छी फार्म में है और बांग्लादेश के खिलाफ टीम पहले मैच में 370 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड को स्ट्रास और पीटरसन की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 17.4 ओवर में 105 रन जोड़कर तेज शुरुआत दिलाई। स्ट्रास ने विशेषकर आक्रामक रवैया अपनाया और मुदस्सर बुखारी के पहले ओवर में ही तीन चौके जड़कर अपने तेवर दिखाए। पीटरसन ने बेरेंड वेस्टडिक को निशाना बनाया और अपने पाँचों चौके इसी गेंदबाज पर जड़े।
स्ट्रास को इसके बाद ट्राट के रूप में उपयोगी जोड़ीदार मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 61 रन जोड़े। बुखारी ने स्ट्रास को टाम कूपर के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड के कप्तान ने 83 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके मारे।
ट्राट ने इसके बाद इयान बेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। दोनों ने एक-दो रन लेने को तरजीह और इस साझेदारी के दौरान केवल दो चौके लगे जो ट्राट के बल्ले से निकले। हॉलैंड के शतकवीर डोएशे ने ट्राट को स्टंप कराके इस साझेदारी को तोड़ा। डोएशे ने बेल (33) को भी सीधी गेंद पर बोल्ड किया।
पाल कॉलिंगवुड (नाबाद 30) और रवि बोपारा (नाबाद 30) ने इसके बाद पाँचवें विकेट के लिए 55 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। हॉलैंड की ओर से डोएशे सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 47 रन देकर दो विकेट चटकाए।
इससे पहले आईसीसी के 2010 के 'एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' डोएशे ने 110 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 119 रन बनाए, जिससे हॉलैंड टेस्ट खेलने वाले किसी देश के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
डोएशे ने युवा टॉम कूपर (47)के साथ तीसरे विकेट के लिए 78, टॉम डि ग्रूथ (28) के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 और कप्तान पीटर बोरेन (नाबाद 35) के साथ छठे विकेट के लिए 61 रन की उपयोगी साझेदारियाँ की।
डोएशे और कूपर ने इसके बाद 78 रन जोड़कर पारी को संभाला। स्वान को छोड़कर इंग्लैंड के अन्य गेंदबाजों को लय हासिल करने में दिक्कत हुई। डोएशे ने धीमी शुरूआत के बाद कॉलिंगवुड के ओवर में दो चौके और केविन पीटरसन की गेंद पर लांग ऑन पर छक्का मारकर अपने तेवर दिखाए।
कूपर को कॉलिंगवुड ने आउट किया। उन्होंने 73 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके मारे। स्वान ने इसके बाद बैस जुइडेरेंट (1) को कॉलिंगवुड के हाथों कैच कराया। डोएशे ने ग्रूथ के साथ मिलकर तेजी से रन जोड़े। डोएशे ने स्वान की गेंद को डीप मिडविकेट जबकि कोलिंगवुड की गेंद को लांग ऑन के उपर से छह रन के लिए भेजा।
हॉलैंड ने 43वें ओवर में बल्लेबाजी पावर-प्ले लिया, जिसमें टीम ने 50 रन जोड़े जबकि इस दौरान केवल ग्रूथ का विकेट गँवाया। डोएशे ने 98 गेंद में शतक पूरा किया, जब उन्होंने ब्रॉड की गेंद को फाइन लेग पर एक रन के लिए खेला लेकिन ओवर थ्रो पर गेंद चार रन के लिए चली गई।
ग्रूथ की जगह मैदान पर उतरे कप्तान बोरेन और डोएशे ने सिर्फ 5.2 में 61 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 300 रन के करीब पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। ब्रॉड ने डोएशे की पारी का अंत किया जो स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर रवि बोपारा को कैच दे बैठे।
इंग्लैंड की ओर से स्वान ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के दस ओवर में 35 रन देकर दो विकेट चटकाये। हॉलैंड ने अंतिम 10 ओवर में 104 रन जोड़े।
Monday, January 17, 2011
15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, आर अश्विन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा और यूसुफ पठान।
एस श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा और रोहित शर्मा वो तीन नाम हैं जिनपर चयनकर्ताओं ने चर्चा तो की पर वे टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम रहे। वहीं टीम में विकेट कीपर के तौर पर सिर्फ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर विराट कोहली नई भूमिका निभा सकते हैं।
तीन स्पिनरों का चयन-
भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों का ख्याल रखते हुए चयनकर्ताओं ने टीम में तीन स्पिनर को शामिल किया है। हरभजन सिंह प्लेइंग इलेवन की पहली च्वाइस होंगे वहीं आर आश्विन और पीयूष चावला जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि टीम तीन पार्ट टाइम स्पिनरों के होते हुए चावला के चयन पर सवाल उठ रहे हैं।
Friday, September 10, 2010
लायंस ने मुंबई इंडियंस को नौ रन से हराया
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लायंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम कप्तान सचिन [69], शिखर धवन [32] और शिखर धवन [30] की शानदार पारियों के बावजूद लक्ष्य से नौ रन दूर रह गए और 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान 177 रन ही बना सके।
बड़े लक्ष्य के जवाब में उतरी मुंबई की टीम को बेहतरीन शुरुआत मिली और पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 83 रन ठोक दिया। मास्टर बल्लेबाज सचिन ने अपना जलवा जारी रखा और 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। दूसरी ओर धवन भी अच्छी बल्लेबाजी करते नजर आए और 30 गेंदों में 32 रन बनाए जिसमें दो चौके और दो छक्के भी शामिल है। फानगिसो ने धवन को कैमरून के हाथों कैच आउट कराकर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अंबाती रायुडू भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रह सके और रन चुराने के प्रयास में मात्र तीन रन बनाकर रन आउट हो गए।
जल्दी-जल्दी दो विकेट खोने के बाद सचिन ने स्थानीय खिलाड़ी डुमिनी के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर स्कोर 131 रन तक पहुचा दिया। लेकिन सचिन 69 रन [42 गेंद, नौ चौका] के निजी स्कोर पर बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए। दूसरी तरफ डुमिनी और केरोन पोलार्ड ने बीच में कुछ करारे शाट लगाकर टीम की आस को बंधाया पर बर्गर ने अपनी आखिरी गेंद पर पोलार्ड को बोल्ड कर मैच का रुख पलट दिया।
इससे पूर्व मुंबई ने टास जीतकर लायंस को बल्लेबाजी का न्यौता दिया, जिसके बाद वांडियार ने 48 गेंद में तीन छक्के जड़कर 71 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी नील मैकेंजी ने भी उन्हीं की तरह आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए 30 गेंद में नाबाद 56 रन बनाए और टीम को 150 रन के स्कोर के पार किया। मैकेंजी और वांडियार ने 64 रन की साझेदारी भी निभाई। एलविरो पीटरसन और वांडियार ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन दोनों के बीच हुई अफरातफरी से मुंबई ने चौथे ओवर में फायदा उठाते हुए रन आउट से पहला विकेट हासिल किया। रिचर्ड कैमरून [9] ने क्रीज पर उतरते हुए मलिंगा की गेंद पर मिड आन पर चौका जड़ा लेकिन वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और अली मुर्तजा की गेंद पर मिड आन पर जहीर खान को कैच दे बैठे। वान जार्सवेल्ड और वांडियार ने मिलकर आठवें ओवर तक स्कोर 50 रन तक पहुंचाया।
वांडियार ने हरभजन पर एक और जहीर खान की गेंद पर लगातार चौके जमाए। इस सलामी बल्लेबाज ने डुमिनी के ओवर में लांग आन पर अपना पहला छक्का जड़ा। जार्सवेल्ड [13] ने दूसरे छोर पर वांडियार को पूरा सहयोग देने की कोशिश की और एक दो रन बटोरे, लेकिन मलिंगा ने 11वें ओवर में उन्हें पवेलियन भेज दिया जिससे स्कोर 81 रन पर तीन विकेट हो गया। वांडियार ने 13वें ओवर में एक रन लेकर लायंस की टीम को सैकड़ा पूरा कराया और अगले ओवर में आर. सतीश के ओवर में चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सलामी बल्लेबाज ने पोलार्ड की गेंद पर चौका लगाने के बाद 17वें ओवर में मलिंगा के ओवर में मिडविकेट पर एक और छक्का जड़ा। लेकिन एक और बड़ा शाट लगाने के प्रयास में वह विकेट गंवा बैठे। तेंदुलकर ने उनका कैच पकड़ा। मलिंगा ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर रोबर्ट फ्राइलिंक [1] को भी अपना शिकार बनाया। मैकेंजी ने 20वें ओवर में जहीर की गेंद पर छक्का और चौका जड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की।
Tuesday, August 31, 2010
आसिफ मलयालम फिल्म से हटाए गए
Sunday, June 20, 2010
सायना बनी चैंपियन

भारतीय स्टार सायना नेहवाल ने चीनी ताइपे की जू यिंग तेई को लगातार गेमों में 21-18, 21-15 से हराकर आज सिंगापुर ओपन बैडमिंटन स्पर्धा जीतने के साथ ही नया इतिहास रच दिया। सायना का यह दूसरा सुपर सीरीज खिताब है।विश्व की छठे नंबर की खिलाड़ी सायना को इस स्पर्धा में शीर्ष वरियता मिली थी और उन्होंने अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए अपने खिताबी सफर के दौरान दो चीनी खिलाड़ियों को पराजित किया था।सायना की यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है। उन्होंने पिछले सप्ताह चेन्नई में इंडियन ओपन ग्रां प्री खिताब जीता था। सायना ने गत वर्ष इंडोनेशियन ओपन के रूप में अपना पहला सुपर सीरीज खिताब जीता था और अब वह अगले सप्ताह होने वाले इंडोनेशियन ओपन स्पर्धा में अपना खिताब बचाने के लिए बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी।सायना ने अपनी जीत पर कहा, निश्चित रूप से यह एक शानदार जीत है और मुझे अपने प्रदर्शन के बारे में पूरा विश्वास था। 20 वर्षीय सायना इस पूरी स्पर्धा में एक असली चैंपियन की तरह खेंली और विश्व चैंपियन तथा चौथी वरीयता प्राप्त लू लान के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी जीत ने उनके खिताब जीतने के दावे को और मजबूती दे दी थी।
Sunday, May 2, 2010
भारत का जीत के साथ आगाज किया
Saturday, February 20, 2010
वीरू नंबर १ पर
Sunday, February 7, 2010
अंजू राष्ट्रमंडल खेलों से हटीं
शीर्ष लंबी कूद एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज निजी कारणों से दिल्ली में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हट गई है।अंजू 2008 के बीजिंग ओलंपिक में असफल रहने के बाद बड़ी प्रतियोगिताओं में नहीं दिखाई दी थी। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेकर देश के लिए पदक जीतना चाहती थीं। लेकिन निजी कारणों से उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूत होना पड़ा है। वह इसके साथ ही 2010 के पूरे सत्र में किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी। लेकिन विश्व की पूर्व चार नम्बर की लंबी कूद एथलीट अंजू ने विश्वास व्यक्त किया कि वह अगले वर्ष के शुरू में ट्रैक पर लौटेंगी।
Monday, October 26, 2009
टेक्नोलॉजी का उपायोग बढ़े : सचिन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 29 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले तेंदुलकर ने सही फैसले करने और मैदानी अंपायरों पर से दबाव हटाने के लिए हाट स्पाट टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ाने की भी वकालत की जिससे गेंद के पहले संपर्क का पता चल जाता है। उन्होंने कहा, विकेट के पीछे के कैच और इस तरह के अन्य कैच के लिए हाट स्पाट उपयोगी साबित होगा। करीबी कैचों में भी हाट स्पाट की मदद मिलेगी। बोल्ड के लिए आपको मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी इसलिए अंपायरों को केवल एलबीडब्ल्यू फैसलों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
तेंदुलकर ने एक मैगजीन से बातचीत में कहा, अंपायरों के लिए नो बाल देखना और फिर आगे क्या हो रहा है यह देखना काफी मुश्किल है। नो बाल पर लाइन के फैसलों के लिए आपके पास लेजर और इसी तरह की तकनीकी होती है। नो बाल के लिए आप मशीन का सहारा नहीं ले सकते। तेंदुलकर हाट स्पाट के परिणाम से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि इसका उपयोग बल्ले और पैड पर लगने संबंधी फैसलों के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा, हम अब भी करीबी कैचों के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें बैट पैड फैसले के लिए हाट स्पाट का उपयोग करना चाहिए ताकि मुख्य अंपायर केवल एलबीडब्ल्यू का फैसला करें। मैं हाट स्पाट से खुश हूं क्योंकि इससे गेंद के संपर्क का पता चल जाता है।
यह स्टार बल्लेबाज हालांकि अंपायर रेफरल प्रणाली से प्रभावित नहीं दिखे। उन्होंने इसके साथ ही टेस्ट मैचों में दो की बजाय तीन अंपायरों को रखने की वकालत की जिन्हें सत्र दर सत्र ड्यूटी निभानी चाहिए। तेंदुलकर भारत और श्रीलंका के बीच 2008 में खेली गई सीरीज के संदर्भ में कहा, मैं रेफरल से खास खुश नहीं हूं क्योंकि मैं [टेलीविजन पर] कोण से संतुष्ट नहीं था। हम जब पहली बार इससे गुजरे तो उससे खुश नहीं थे। उनका एक अन्य सुझाव यदि गंभीरता से लिया जाता है तो वह अंपायरों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर सकता है। तेंदुलकर ने कहा, हमारे पास प्रत्येक सत्र के लिए अंपायर हो सकते हैं और ऐसे में मैच के लिए तीन अंपायर होंगे। ऐसे में अंपायरों को विश्राम का समय मिल जाएगा।
Saturday, September 5, 2009
अब ना भी खेलूं तो शिकवा नहीं: वीरु
Sunday, July 12, 2009
विद्या की नज़र जहीर खान पर
टी-20 क्रिकेट के जादू से बॉलीवुड वाले भी बच नहीं पाए हैं। क्रिकेट के इस नए संस्करण ने विद्या बालन को भी प्रभावित किया है। विद्या बालन यथासंभव टी-20 क्रिकेट देखती हैं। हाल ही में सम्पन्न विश्व कप और आईपीएल स्पर्धा का मजा विद्या ने जमकर लिया। जहाँ तक पसंदीदा क्रिकेटर की बात है तो विद्या को ज़हीर खान बेहद पसंद हैं। विद्या ज़हीर को हॉटेस्ट क्रिकेटर मानती हैं। विद्या के मुताबिक ज़हीर मैदान पर खामोश रहते हैं और अपने प्रदर्शन के जरिये बोलते हैं। साथ ही वे मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि विद्या की तारीफ से ज़हीर और अच्छा खेलने के लिए प्रेरित होंगे।
Sunday, June 28, 2009
Friday, June 26, 2009
युवी की तूफानी पारी, इंडिया जीता
दोनों टीमें चार मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगी। श्रृंखला का दूसरा मैच इसी मैदान पर 28 जून को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच तीन जुलाई को सेंट लूसिया में और चौथा मैच भी इसी मैदान पर पांच जुलाई को खेला जाएगा।
Tuesday, June 23, 2009
इस बार 99 छक्के कम लगे
चोट छुपाये नही : धोनी
Sunday, June 21, 2009
पाक को ताज
रज्जाक [20 रन पर तीन विकेट] के शुरुआती कहर से श्रीलंका का स्कोर एक समय चार विकेट पर 32 रन था जिसके बाद कप्तान कुमार संगकारा ने 52 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली और सातवें विकेट के लिए एंजेलो मैथ्यूज [24 गेंद पर 35 रन] के साथ 68 रन की अटूट साझेदारी की। इससे श्रीलंका छह विकेट पर 138 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। कामरान अकमल [37] से मिली शानदार शुरुआत और फिर अफरीदी [40 गेंद पर 54 रन] के तीखे तेवरों के कारण पाकिस्तान ने हालांकि आसानी से 18.4 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
मैच में पहले ओवर से पाकिस्तान का दबदबा रहा और आखिर तक वह अपने दक्षिण एशियाई प्रतिद्वंद्वी पर हावी रखा। पाकिस्तान के लिए यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल मार्च में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर आतंकी हमले के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वंचित है। पाकिस्तान ने इस बार टूर्नामेंट में अंडरडाग के रूप में शुरुआत की तथा पहले दौर और फिर सुपर 8 में पहला मैच गंवाने के बाद जोरदार वापसी की लेकिन सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और अब फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उसने एकतरह से एकतरफा जीत हासिल की। लार्ड्स की बल्लेबाजी के लिए माकूल पिच पर अपेक्षाकृत कम लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने धैर्य से काम लिया और किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई। अफरीदी जैसे बल्लेबाज ने 40 गेंद खेली तथा अपनी पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। उन्हें शोएब मलिक का अच्छा साथ मिला जिनके साथ उन्होंने 76 रन की अटूट साझेदारी की। मलिक 22 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका की तरफ से पहले तीन ओवर अच्छे गए लेकिन चौथे ओवर में इसुरु उदाना ने जब 14 रन लुटा दिए तो संगकारा ने तुरंत अपने विश्वसनीय सारथी मुथैया मुरलीधरन को गेंद सौंप दी। उन्होंने दूसरे स्पिनर अजंथा मेंडिस को भी पावरप्ले ही गेंदबाजी के लिए बुलाया जिनका अकमल ने मिडविकेट पर छक्का जड़कर स्वागत किया। पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ने मैथ्यूज की गेंद भी छह रन के लिए भेजी लेकिन सनथ जयसूर्या की गेंद भी आगे बढ़कर सीमा रेखा पार पहुंचाने के चक्कर में वह चूक गए और संगकारा ने उन्हें स्टंप आउट करने में कोई गलती नहीं की। अकमल की 28 गेंद की पारी में दो चौके और दो छक्के शामिल हैं।
दूसरे सलामी बल्लेबाज शाहजेब हसन ने मेंडिस पर लगातार दो चौके जमाने के बाद मुरलीधरन को भी सबक सिखाने की आतुरता दिखाई और अगले ओवर में इस आफ स्पिनर की पहली गेंद पर जयसूर्या को कैच देकर पवेलियन लौटे। अफरीदी और मलिक ने इसके बाद रणनीति के साथ बल्लेबाजी की। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले अफरीदी ने किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई और केवल ढीली गेंदों को सबक सिखाया जबकि मलिक ने सहयोगी की भूमिका अच्छी तरह से निभाई। अफरीदी ने मुरलीधरन पर मिडविकेट पर छक्का और फिर चौका लगाकर अपने तेवर दिखाए और बीच में कुछ देर तक एक दो रन लेकर स्कोर आगे बढ़ाने के बाद उडाना की गेंद भी छह और चार रन के लिए भेजकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मालिंगा की गेंद पर लेग बाई बनते ही पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशी में उछलने लगे और एक दूसरे को गले लगाने लगे।
इससे पहले पाकिस्तान का हर क्रिकेट प्रेमी और कप्तान यूनुस खान टॉस गंवाने के बाद जैसा आगाज चाहते थे युवा तेज गेंदबाज आमिर और आधिकारिक क्रिकेट में अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे रज्जाक ने टीम को वैसी ही शुरुआत दिलाई। बेहतरीन फार्म में चल रहे तिलकरत्ने दिलशान पहले ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और खतरनाक सनथ जयसूर्या [17] लय पकड़ते ही ढेर हो गए। यही नहीं पिंच हिटर के तौर पर आए जेहान मुबारक [0] और भरोसेमंद महेला जयवर्धने [1] का बल्ला भी श्रीलंका को धोखा दे गया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 96 रन बनाकर श्रीलंका को अकेले दम पर मजबूत स्कोर तक पहुंचाने वाले दिलशान ने पहले ओवर में ही आमिर की गेंद स्कूप करने की कोशिश की लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं थी और शार्ट फाइन लेग पर शाहजेब हसन के बढि़या प्रयास से वह कैच में बदल गया। इसके बाद रज्जाक की बारी थी जिन्होंने अपने पहले तीन ओवर में तीन विकेट निकालकर श्रीलंका को गंभीर संकट में डाल दिया। मुबारक ने उनके पहले ओवर में गेंद मिडविकेट के ऊपर से मारने के प्रयास में मिड आफ पर खड़े हसन को आसान कैच दिया।
उनके अगले ओवर में जयसूर्या ने पहली गेंद मिडविकेट पर छह रन के लिए भेजी और अगली गेंद पर चौका जमाया लेकिन आखिर में जीत रज्जाक की हुई। जयसूर्या फिर से पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले से लगकर विकेट उखाड़ गई। जयवर्धने से ऐसे में धैर्यपूर्ण पारी की अपेक्षा थी लेकिन उन्होंने रज्जाक के तीसरे ओवर में बैक कट करने की कोशिश में स्लिप में मिसबाह उल हक को कैच दे दिया। संगकारा ने एक छोर संभाले रखा और उन्हें कुछ देर के लिए चामरा सिल्वा [14] से सहयोग मिला जिन्हें गुल ने अपने शुरुआती ओवर में पवेलियन की राह दिखाकर लंबी साझेदारी नहीं बनने दी। सिल्वा भी सही टाइमिंग से पुल नहीं कर पाए और मिडविकेट पर कैच दे बैठे। शाहिद अफरीदी ने इसके अगले ओवर में गुगली पर इसुरु उडाना की गिल्लियां बिखेरी। संगकारा ने गुल की गेंद पर मिडविकेट पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 43 गेंद खेली। मैथ्यूज ने आमिर के अंतिम ओवर में चौका और फिर छक्का जमाया।
Wednesday, June 17, 2009
हार के लिए सभी खिलाड़ी जिम्मेदार
भारत की मजबूत बल्लेबाजी 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 118 रन ही बना पाई और इस तरह से उसे सुपर आठ में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। धौनी ने हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं मानता कि यहां की परिस्थितियां कोई मुद्दा है। इस हार के लिए हमारे कुछ प्रमुख खिलाड़ी, जिनमें मैं भी शामिल हूं, जिम्मेदार हैं।' धौनी ने कहा, 'हम छह मुख्य बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे और सातवां आलराउंडर है। जब इनमें से तीन बल्लेबाज इस तरह के मैच में नहीं चल पाते हैं तो वास्तव में मुश्किल बढ़ जाती है। पूरे टूर्नामेंट में मैं अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश रहा लेकिन बल्लेबाजी में हम अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए।'
भारतीय कप्तान ने कहा, 'बल्लेबाजी में वास्तव में हम अपनी क्षमता से नहीं खेले और दुर्भाग्य से पूरे टूर्नामेंट में ऐसा हुआ।' धौनी ने हालांकि टीम के प्रशंसकों से अगले साल के अप्रैल में वेस्टइंडीज में होने वाली चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने का वादा किया। उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि नौ महीने बाद जब हम फिर से [ट्वंटी 20 विश्व कप] वापसी करेंगे तो बेहतर तैयारियों के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।' टूर्नामेंट में टीम की लगातार हार से धौनी की लोकप्रियता भी कम हुई है और मैच के बाद दर्शकों ने उनकी हूटिंग भी की। उन्होंने इस बारे में कहा, 'हमें इंग्लैंड में अच्छा समर्थन मिलता है लेकिन इसके लिए मैच जीतना जरूरी है, नहीं तो मैच के आखिर में हमारी हूटिंग होगी।'
दक्षिण अफ्रीका से भी नही जीत पाई इंडिया
ट्रेंटब्रिज की स्पिन लेती पिच पर भारतीय स्पिनरों ने कमाल दिखाया लेकिन महेंद्र सिंह धौनी के बल्लेबाज भी स्पिन जाल में फंस गए और इस तरह से पिछले चैंपियन को सुपर आठ में बिना जीत दर्ज किए ही बैरंग स्वदेश लौटना होगा। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत के नायक एबी डीविलियर्स और जोहान बोथा रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरा दक्षिण अफ्रीका पांच विकेट पर 130 रन ही बना पाया। उसकी तरफ से डीविलयर्स ने 51 गेंद पर सात चौकों की मदद से 63 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
गौतम गंभीर [21] और रोहित शर्मा [29] ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन 21 रन के अंदर पांच विकेट गंवाने से टीम गहरे संकट में फंस गई। युवराज सिंह [25] ने आस बंधाए रखी लेकिन उनके आउट होते ही भारत कम लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाया और आठ विकेट पर 118 रन ही बना पाया। बोथा ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका इस जीत से ग्रुप ई में पहले नंबर पर रहा और अब वह पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। भारतीय बल्लेबाजों को भी तेज गेंदबाजों के सामने रन बटोरने में कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन स्पिनरों के जिम्मा संभालते ही वे संकट में पड़ गए। गंभीर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने बोथा की गेंद पर जेपी डुमिनी को एक्स्ट्रा कवर पर आसान कैच थमाया। इस आफ स्पिनर ने अपने अगले ओवर में सुरेश रैना [3] को भी पवेलियन की राह दिखाई जो रीलोफ वान डर मार्व के ओवर में मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। डुमिनी ने रोहित की 28 गेंद की पारी का अंत किया जिन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट पर डेल स्टेन को हवा में लहराते कैच का अभ्यास कराया। धौनी से ऐसे में जिम्मेदारी भरी पारी की आस थी लेकिन वह तब रन के लिए दौड़ पड़े जबकि गेंद वाइड होकर विकेटकीपर के हाथों में गई थी जबकि अगले ओवर में वान डर मर्व ने यूसुफ पठान को आसान कैच देने के लिए मजबूर किया। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 69 रन था। ग्रीम स्मिथ ने यहां पर तेज गेंदबाज स्टेन को गेंद सौंपकर भारतीयों को राहत पहुंचाई। आठ ओवर तक गेंद सीमा रेखा पार नहीं गई थी लेकिन उनके ओवर में युवराज और हरभजन सिंह ने चौके जमाए। युवराज ने इसके बाद वान डर मर्व पर मैच का पहला छक्का जमाया जबकि रविंदर जडेजा ने उूपर बल्लेबाजी के लिए उतरे हरभजन ने भी मोर्ने मोर्कल की गेंद छह रन के लिए भेजी। भारत को हालांकि जब अंतिम तीन ओवर में 31 रन की दरकार थी तब बोथा ने हरभजन [14] को अपना तीसरा शिकार बनाया जबकि स्टेन ने 19वें ओवर में युवराज और जहीर खान को आउट करके रही सही कसर पूरी कर दी।
इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एबी डीविलियर्स के अर्धशतक के बावजूद पांच विकेट पर 130 रन ही बनाने दिए। धौनी ने छठे से 19वें ओवर तक स्पिनरों को लगाए रखा। इन 14 ओवरों में केवल तीन बार गेंद सीमा रेखा पार गई और 75 रन बने, जबकि तीन चोटी के बल्लेबाज पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में खलनायक बने रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और अपने तीन ओवर में नौ रन देकर डीविलियर्स का विकेट लिया। डिविलियर्स अकेले बल्लेबाज थे, जिन्होंने स्पिनरों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में 51 गेंद खेली तथा सात चौके लगाए। उन्होंने कप्तान ग्रीम स्मिथ [26] के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। आरपी सिंह ने अपनी तीसरी गेंद पर ही हर्शल गिब्स [5] को बोल्ड करके भारत को शुरुआत दिलाई। गिब्स पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद आफ स्टंप से बाहर जाती अगली गेंद को विकेटों पर मार गए, मगर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों स्मिथ व डीविलियर्स को तेज गेंदबाजों को खेलने में दिक्कत नहीं हुई और ऐसे में धौनी ने स्पिन जाल बिछाने का सही फैसला किया।
स्पिन आक्रमण के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज आठ ओवर तक गेंद सीमा रेखा पार नहीं भेज पाए। जडेजा ने पावरप्ले के अंतिम ओवर में तीन रन दिए। आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले रोहित शर्मा को टूर्नामेंट में पहला ओवर करने का मौका मिला, जबकि उनके बाद आईपीएल में दो बार हैट्रिक का कारनामा दिखाने वाले युवराज सिंह ने गेंद संभाली, मगर स्मिथ व एबी डीविलियर्स की साझेदारी हरभजन सिंह ने तोड़ी। स्मिथ इस आफ स्पिनर की फ्लाइट को नहीं समझ पाए और लप्पेदार शाट लगाने के प्रयास में गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मिडविकेट क्षेत्र में हवा में तैरने लगी, जहां जडेजा ने कैच लिया। डीविलियर्स ने 14वें ओवर में युवराज पर लगातार दो चौके जड़कर अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही गेंद को लंबे अर्से बाद सीमा रेखा के दर्शन करवाए। पहले तीन ओवर में 13 रन देने वाले युवी के इस ओवर में 12 रन बने। धीमी गेदों को खेलने में परेशानी महसूस कर जेपी डुमिनी [10] अगले ओवर में सुरेश रैना की फ्लाइट पर गच्चा खा गए और आउट हो गए। जडेजा ने इसके बाद डीविलियर्स की पारी का अंत किया। जहीर खान ने अंतिम ओवर में मार्क बाउचर [11] के रूप में पहला विकेट लिया।