Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts

Friday, June 17, 2011

पूनम पांडे का एमएमएस

पूनम पांडे कि किस्मत कहें या उनके दिमाग की खुराफात, लगातार वे चर्चाओं में किसी ना किसी कारण से बनी रहती हैं। यू ट्यूब पर पूनम पांडे का एमएमएस लोड किया गया और इसे देखने के लिए लोगों में होड़ मच गई। एक फोटो शूट के लिए वे कास्ट्यूम चेंज कर रही हैं और उनकी इस क्रिया को किसी ने चुपके से शूट कर अपलोड कर दिया।
पूनम को भी यह बात पता चली तो ना केवल उन्होंने ट्विटर पर लिंक दी बल्कि अपने फेसबुक के पेज पर भी इसे डाल दिया। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली मॉडल पूनम का कहना है ‘मुझे समझ में नहीं आता कि चुपचाप से एमएमएस शूट कर लोगों को क्या मजा आता है... मैं शूट में हिस्सा ले रही थी और उस दौरान यह सब किया गया।‘
गौरतलब है कि पूनम ने अब तक अपना न्यूड होने का वादा नहीं निभाया। उन्होंने कहा था कि यदि भारतीय टीम विश्व कप जीतती है तो वे सारे कपड़ें उतार देंगी।

Thursday, March 31, 2011

शाकाहार क्लब में मुग्धा भी




करीना कपूर, जॉन अब्राहम और शाहिद कपूर की तरह मुग्धा गोडसे भी शाकाहारी हो गई हैं। उन्होंने माँस और मछली खाना बंद कर दिया है और अब काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।गौरतलब है कि मुग्धा नॉन वेज खाए बिना रह नहीं पाती थीं। खासतौर पर उन्हें चिकन बहुत अच्छा लगता है। अचानक मुग्धा शाकाहारी क्यों हो गई?मुग्धा के मुताबिक वे इन दिनों आष्टांग योग कर रही हैं। फुर्सत जो है। खैर, इस योग को करते-करते उन्हें पता चला कि ‍यदि वे शाकाहार भोजन को अपना ले तो ये उनके लिए फायदेमंद होगा।मुग्धा ने भारी मन से यह निर्णय लिया। आखिर मनपसंद भोजन छोड़ना आसान नहीं होता। कुछ दिनों बाद मुग्धा को हरी सब्जियों में भी आनंद आने लगा। वे अब काफी हल्का और बेहतर महसूस करने लगी हैं।हालाँकि मुग्धा ये जोड़ना नहीं भूलती हैं कि ये सब कब तक चलेगा, वे नहीं जानती।

Thursday, March 10, 2011

कमल हसन की फिल्म में सोनाक्षी


हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड की हॉट और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन के साथ फिल्म में नजर आएंगी। जिसकी आधिकारिक घोषणा अब सोनाक्षी ने कर दी है। सोनाक्षी ने चर्चा के दौरान कहा कि 'मैं बहुत खुश हूं कि एक अनुभवी और मशहूर अभिनेता ने मेरे काम को सराहा और मुझे अपने साथ काम करने का मौके दे रहे है'। सोनाक्षी ने कहा कि मैं बचपन में कमल जी की फिल्में देखा करती थी और तब मैंने सोचा नहीं था कि कभी मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा। सोनाक्षी के मुताबिक जल्द ही वे फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लंदन रवाना होने वाली है।सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में सोनाक्षी अभिनेता कमल हासन की पत्नी की भूमिका में होगी! जो लगभग उनके पिता की उम्र के है। वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी फिल्म 'जोकर' में अक्षय कुमार के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी।

Sunday, February 27, 2011

असिन अब बिकनी में

फिल्म गजनी से सुर्खियों में आई असिन अब एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं। उन्हें समझ में आ गया है कि बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए अंग प्रदर्शन से परहेज नहीं किया जा सकता। सो, उन्होंने भी अब साजिद खान की फिल्म हाउसफुल-2 में बिकनी पहनने के लिए स्वीकृति दे दी है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग इटली और यूनान में होगी। जानकारों का मानना है कि अंग प्रदर्शन से परहेज करने के कारण ही असिन अपनी समकालीन अभिनेत्रियों से पिछड़ रही हैं। यही वजह है कि उनकी अभी तक सिर्फ दो फिल्में ही रिलीज हुई हैं। असिन को भी यह बात बखूबी समझ आ गई है। इसलिए उन्होंने अंग प्रदर्शन करने की ठान ली है। उनका यह अंदाज दर्शकों को कितना भाएगा यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Wednesday, February 23, 2011

सोनाक्षी सिन्हा पर स्टारी नशा


सोनाक्षी सिन्हा पर स्टारी नशा चढ़ चुका है। वे अब अपनी तुलना करीना कपूर, कट्रीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से करने लगी हैं। दीपिका ने तो सोनाक्षी का नाम अभी से अपनी पीढ़ी की टॉप हीरोइनों में शुमार कर दिया है। ऐसे में भला सोनाक्षी क्यों न सातवें आसमान में उड़ने लगें? अपनी पहली ही फिल्म दबंग की सफलता ने उन्हें वहां खड़ा कर दिया है जहां पहुंचने के लिए दूसरी अभिनेत्रियों को कई फिल्मों का सफर तय करना पड़ता है। ..और इस वर्ष लगभग सभी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का अवार्ड पाने के बाद तो उनकी उड़ान और भी ऊंची हो गई है। उनका आत्मविश्वास तो बढ़ा ही है, साथ ही अब वे दोस्तों के मामले में भी चूजी भी हो गई हैं। सोनाक्षी अब अपने कॉलेज के दोस्तों और बचपन के दोस्तों से अधिक फिल्मी दुनिया के नए दोस्तों पर ध्यान दे रही हैं। उन्हें लगता है कि अब अपने स्टेटस के अनुसार उन्हें दोस्त बनाना चाहिए। यही वजह है कि इन दिनों पुराने दोस्तों से कन्नी काटने लगी हैं सोनाक्षी।

सबसे पहले सोनाक्षी के स्टारडम के शिकार बने उनके ब्वॉयफ्रेंड आदित्य श्रॉफ। दबंग के निर्माण के समय से ही सोनाक्षी ने आदित्य से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। दबंग की सफलता के बाद तो उन्होंने आदित्य से रिश्ता ही तोड़ दिया। दरअसल, बत्तीस वर्षीय आदित्य ने अपनी बढ़ती उम्र के मद्देनजर सोनाक्षी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। सोनाक्षी ने आदित्य के प्यार के आगे अपने निखरते-संवरते करियर को चुना। बाईस वर्षीय सोनाक्षी नहीं चाहतीं कि इस समय किसी रिश्ते में स्थायी तौर पर बंध कर वे नई जिम्मेदारी मोल लें। यही वजह है कि आदित्य के प्रस्ताव को सोनाक्षी ने तुरंत ठुकरा दिया। उधर उनके इस रवैये से आहत होकर आदित्य ने नई प्रेमिका चुन ली, जिससे वे जल्द ही ब्याह रचाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि दबंग की शूटिंग के समय से ही सोनाक्षी के बदले-बदले रवैये से आदित्य को इस बात का शक हो गया था कि उनके साथ उनका प्रेम संबंध शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच सकता।

सोनाक्षी से इन दिनों उनके करीबी दोस्त भी खुश नहीं हैं। अक्सर वे शिकायत करते हैं कि दबंग की सफलता के बाद उनका रवैया बदल गया है। सोनाक्षी के एक दोस्त के अनुसार, वे पूरी तरह फिल्मी हो गई हैं। पहले वे रियल लगती थीं। हमारी तरह ही खुलकर बातें करती थीं। अब उनका अंदाज बदल गया है। उनकी बातचीत में अब वैसा उत्साह और अपनापन नहीं लगता जैसा पहले हुआ करता था। जहां तक बात सोनाक्षी की है, तो इस समय उनके सामने एक ही लक्ष्य है, वे चाहती हैं कि जल्द-से-जल्द ऐसी स्थिति में पहुंच जाएं, जहां सभी अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव उनके पास आएं।

सोनाक्षी के बढ़ते स्टारडम का नशा फिल्म इंडस्ट्री पर भी चढ़ने लगा है। दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए बेचैन हैं। जिसका परिणाम अभी से दिखने लगा है। इस समय सोनाक्षी के पास तीन बड़ी फिल्में हैं, जिनमें से एक अक्षय कुमार के साथ जोकर है, तो दूसरी सफल फिल्म रेस की सीक्वल रेस 2 है। तीसरी फिल्म दबंग 2 है, जिसमें वे एक बार फिर सलमान खान के साथ दिखेंगी। सोनाक्षी बेहद उत्साहित हैं।

Friday, December 3, 2010

बेबो ने कहा, 'शाहिद सबसे सेक्सी'


खबर है कि बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान ने फेमस टेलीविजन टॉक शो 'कॉफी विद करन' में कुछ बोल्ड कमेंट किए हैं। जोड़ी ने शो के दौरान अपने लव लाईफ के बारे में खुल कर बात की और दूसरी ओर उन दोनों ने अपने प्रतिद्वंदियों पर घातक टिप्पणियां भी कीं।

सैफ और करीना का रिश्ता सन् 2007 में बना था और तब से वो दोनों एक साथ हैं। ये जोड़ी हमेशा ही मीडिया के लिए हॉट सबजेक्ट साबित हुई है। शो के इस एपिसोड में सैफ ने बेहद बोल्ड स्टेटमेंट दिया। दरअसल उन्होंने कहा कि, "मैं विश्वसनीय हूं, स्ट्रांग हूं और लंबे समय तक टिकने वाला हूं।" जब वो यह बात कह रहे थे तो उनकी बातों से साफ जाहिर हो रहा था कि वो क्या कहना चाह रहे हैं।

करीना भी उनसे पीछे नहीं रही जब उनसे पूंछा गया कि आपकी नजर में नं.1 अभिनेत्री कौन है तो उन्होंने प्रियंका पर टोंट कसते हुए कहा कि, "मैं हूं और अगर प्रियंका में जरा सा भी अभिनय कौशल है तो वो दूसरे नं. पर हैं।"

शो के दौरान करीना ने अपने बॉयफ्रैंड सैफ को भी आश्चर्य में डाल दिया था जब उन्होंने अपने पूर्व मित्र शाहिद कपूर को सबसे सेक्सी पुरूष का खिताब दे डाला। इस श्रेणी में अर्जुन रामपाल, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम भी शामिल थे।

करन के साथ 'कॉफी विद करन' में सैफीना का ये बोल्ड पक्ष देखना काफी मजेदार होगा।

शीला ने सलमान को भी किया घायल


कैटरीना कैफ की फिल्में जमाना देखता हैं, लेकिन सलमान खान नहीं देखते हैं। इसके बावजूद उन्हें यह अच्छी तरह पता रहता है कि कैटरीना कौन सी‍ फिल्म कर रही हैं? कौन हीरो है? क्या रोल है? बिना कहे ही उन्होंने बहुत सारी बातें कैटरीना को समझा रखी हैं। कैटरीना द्वारा बोल्ड सीन करना उन्हें पसंद नहीं है। बात थोड़ी पुरानी है। ‘रेस’ में कैटरीना ने ‘टच मी टच मी’ गाना किया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था। खबरचियों का कहना है कि भाई नाखुश थे क्योंकि उन्हें लगा था कि कैटरीना ने अपनी सीमा को पार किया है। इसलिए जब ‘तीस मार खाँ’ का गाना ‘शीला की जवानी’ दिखाया जाने लगा तो सभी यह मानने लगे कि कैटरीना पर सल्लू मियाँ नाराजगी जाहिर कर सकते हैं।

आश्चर्य की बात तो ये है कि शीला का जादू सलमान पर भी चल गया। पिछले दिनों सलमान ने इस गाने की तारीफ की। उन्हें कैटरीना का डांस और स्टाइल बेहद पसंद आया। डरी हुई कैटरीना को भी यह जानकर राहत मिली। लगता है कि ‘दबंग’ की कामयाबी ने चुलबुल को इन दिनों ज्यादा ही खुश कर दिया है।

Friday, September 10, 2010

मेरा इंतजार खत्म हो गया : अभिषेक


आशुतोष गोवारिकर की फिल्म खेलें हम जी जान से की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने दीपिका पादुकोण से कहा कि मुझे तुम्हारा ही इंतजार था। दीपिका इस बात का मतलब नहीं समझ पाईं और सवालिया नजरों से उनकी तरफ देखने लगीं।
दीपिका कुछ और सोचें, उससे पहले अभिषेक ने ही कहा कि अरे, मुझे तुम्हारे जैसी लंबी हीरोइन अब तक नहीं मिली थी। लंबी हीरोइन के साथ काम करने का मेरा इंतजार खत्म हो गया। अभिषेक की पूरी बात सुनने के बाद दीपिका ने राहत महसूस की। उन्हें अभिषेक का मजाकिया अंदाज काफी पसंद आया। तब से वह अभिषेक की तारीफों के पुल बांधती फिर रही है। कहीं इसके पीछे उनका मकसद अभिषेक के साथ कुछ और फिल्में हासिल करने का तो नहीं है?

Tuesday, August 31, 2010

आसिफ मलयालम फिल्म से हटाए गए

मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को निर्देशक के.डी नम्बूथिरी की आगामी मलयालम फिल्म से हटा दिया गया है। नम्बूथिरी ने इसकी पुष्टि की है।नम्बूथिरी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि वह अब आसिफ के साथ इस फिल्म का निर्माण नहीं कर सकते। आसिफ पहली बार किसी मलयालम फिल्म में काम करने जा रहे नम्बूथिरी ने कहा, "अब मैं अपनी फिल्म को आसिफ के साथ आगे नहीं बढ़ा सकता।" नम्बूथिरी ने अपनी आगामी फिल्म को 'मायाविल्लिन अट्टमवरे' नाम दिया है।इस फिल्म का मुख्य अभिनेता एक पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी है, जो केरल में स्थित एक क्रिकेट अकादमी में बतौर गेंदबाजी कोच काम करने आता नम्बूथिरी ने कहा, "मैं अपनी फिल्म में किसी अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करने का प्रयास करुं गा और अगर संभव नहीं हुआ तो मैं किसी पाकिस्तानी फिल्म अभिनेता के साथ करार करुंगा। अपनी फिल्म के लिए मैं अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शूटिंग शुरू करने वाला हूं।"

Monday, March 8, 2010

पति, पत्नी और अतिथि


इस बिज़ी लाइफ और महँगाई के दौर में अतिथि किसी को भी अच्छा नहीं लगता। वो जमाना बीत चुका है जब गेस्ट घर में कई दिनों तक डेरा डालकर रखते थे और बुरे नहीं लगते थे। इस बात को लेकर निर्देशक अश्विनी धीर ने ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ बनाई है। वैसे तो इसकी स्टोरी टीवी के लिए ज्यादा फिट है, लेकिन अश्विनी ‍ने फिल्म बना डाली है। लेकिन फिल्म बुरी नहीं है और समय काटने के लिए देखी जा सकती है। मुंबई में रहने वाले पुनीत (अजय देवगन) और मुनमुन (कोंकणा सेन शर्मा) की अपनी-अपनी व्यस्त लाइफ है। पुनीत फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखता है और मुनमुन एक ऑफिस में काम करती है। दोनों का एक बेटा है, जो अक्सर उनसे सवाल करता रहता है कि अपने घर गेस्ट क्यों नहीं आते? आखिरकार एक दिन पुनीत के दूर के रिश्तेदार लम्बोदर (परेश रावल) उनके घर आ धमकता है। उन्हें सब चाचाजी कहते हैं। चाचाजी का अंदाज बड़ा निराला है। घर की बाई से ऐसा काम लेते हैं कि वह नौकरी छोड़कर भाग जाती है। मुनमुन इससे बड़ी निराश होती है। उसका कहना है कि पति यदि छोड़ के चले जाए तो तुरंत दूसरा मिल जाता है, लेकिन बाई नहीं मिलती। चाचाजी के लिए खाना बनाना हो तो नहा कर ही किचन में जाना पड़ता है। ऐसे कई उनके नियम कायदे हैं। एक-दो दिन तो अच्छा लगता है, लेकिन जब चाचाजी जाने का नाम ही नहीं लेते तो पुनीत-मुनमुन उन्हें घर से निकालने के लिए नई-नई तरकीबों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चाचाजी के आगे ‍सारी ट्रिक्स फेल हो जाती है। पुनीत अंडरवर्ल्ड के पास भी जाता है, लेकिन फिर भी उसे नाकामी मिलती है। किस तरह वे कामयाब होते हैं और उन्हें चाचाजी का महत्व समझ में आता है ‍यह फिल्म का सार है। अश्विनी धीर ने इसके पहले ‘वन टू थ्री’ नामक फिल्म बनाई थी, जिसमें उन्होंने अश्लीलता से परहेज नहीं किया था। लेकिन इस फिल्म को उन्होंने फूहड़ता से बचाए रखा और एकदम साफ-सुथरी फिल्म पेश की है। गणेश जी से अतिथि को जोड़ना और कालिया (विजू खोटे) तथा चाचाजी के वाले कुछ दृश्य अच्छे बन पड़े हैं। फिल्म अंतिम कुछ रीलों में कमजोर पड़ जाती है और कहानी को ठीक से समेटा नहीं गया है। साथ ही कुछ दृश्यों का दोहराव भी है। अंत में जो ड्रामा और उपदेश दिए गए हैं वो बोरियत भरे हैं।
PRचाचा की हरकतों से परेशान पुनीत का किरदार अजय ने अच्‍छी तरह से निभाया है। कोंकणा सेन को निर्देशक ने कम मौके दिए। इस फिल्म के हीरो हैं। गोरखपुर में रहने वाले लम्बोदर चाचा की बारीकियों को उन्होंने बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश किया है। सतीश कौशिक, विजू खोटे का अभिनय भी उम्दा है। संगीत के नाम पर एकाध गाना है और कुछ पैरोडियाँ हैं, जो नहीं भी होती तो खास फर्क नहीं पड़ता। कुल मिलाकर ‘अतिथि तुम कब जाओगे?’ एक साफ-सुथरी हास्य फिल्म है जो देखी जा सकती है।

Sunday, February 7, 2010

मल्लिका की हॉलीवुड में छलाँग


हिंदी फिल्म बनाने वालों में भले ही मल्लिका शेरावत की पूछ-परख कम हो गई हो, लेकिन हॉलीवुड वालों पर मल्लिका ने अपना जादू कर दिया है। उन्हें ‘लव बराक’ नामक नई हॉलीवुड फिल्म मिली है, जिसमें उनके साथ ‘अवतार’ फेम लेज अलोंसो दिखाई देंगे। इस ऑफर ने मल्लिका की खुशियों को बढ़ा दिया है। लेज के साथ अभिनय करने के लिए वे बेहद उत्सुक हैं। वे कहती हैं ‘लेज जैसे प्रतिभाशाली कलाकार के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।‘ ‘लव बराक’ एक कॉमेडी फिल्म है जो राजनीति के इर्दगिर्द घूमती है। इस फिल्म का निर्देशन डग मैक्हैनरी करेंगे। मल्लिका इसमें बराक ओबामा की प्रशंसक बनी हैं, लेकिन राष्ट्रपति के चुनाव के ठीक पहले उन्हें विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार के लिए काम करने वाले व्यक्ति से प्यार हो जाता है। रूबी डी, गैरी बैडनॉब जैसे कलाकार भी ‘लव बराक’ में दिखाई देंगे। गैरी गोल्ड ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है जबकि डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी फ्रांसिस कैनी हैं। इस फिल्म को साइन कर मल्लिका ने बॉलीवुड की तमाम नायिकाओं को बता दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।

Friday, October 16, 2009

दिवाली मनाये 'ऑल द बेस्ट' के संग

बॉलिवुड में कॉमिडी एक ऐसा सदाबहार और बॉक्स ऑफिस पर हमेशा कमाई वाला सब्जेक्ट माना जाता है , जिसके नाकाम होने की गुजांइश बेहद कम ही रहती है। शायद यहीं वजह है कि यहां अगर प्रियदर्शन या फिर अक्षय कुमार अपने इस ट्रैक से हटकर कुछ नया करने की चाह में अलग करते है तो बॉक्स ऑफिस पर दर्शक इन्हें नकार देते हैं। लगता है , ' यू मी और हम ' जैसी कुछ अलग टेस्ट और फैमिली क्लास फिल्म बना चुके एक्टर से प्रडयूसर बने अजय देवगन को भी बॉलिवुड का यह गणित अब समझ में आ गया होगा। अजय की बतौर निर्माता इस फिल्म में आपको ऐसा हर फॉर्म्युला मिल जाएगा जो निर्माता , वितरकों और सिनेमा मालिकों की तिजोरी भर सकता है। इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित अजय के खास और पुराने दोस्तों में हैं। इसी चलते अजय ने जब इस फिल्म को बनाने की प्लनानिंग की तो , उन्हें सबसे पहले उन्हीं की याद आई। दरअसल इससे पहले अजय के साथ 2 सुपर हिट कॉमिडी फिल्में गोलमाल और गोलमाल रिटर्न्स बना चुके थे। इसलिए रोहित जानते थे कि अजय से अच्छी कॉमिडी करवाई जा सकती है। अजय ने जब इस प्रोजेक्ट को फाइनल किया तो जहां फाइनैंस की जिम्मेदारी कुमार मंगत को सौंपी , तो वहीं रोहित को डायरेक्शन की कमान सौंपते हुए कह दिया कि उन्हें जो कुछ भी करना है उसका फैसला वह खुद करें। अजय की यह स्टाइल काम आई और इस बार रोहित ने अपनी पिछली दोनों फिल्मों के मुकाबले ज्यादा मनोरंजक और हंसा - हंसा कर लोटपोट करने वाली फिल्म बनाई। ऐसा नहीं कि रोहित शुरू से आखिरी तक दर्शकों को सीट से बांधे रखने और हंसाने में पूरी तरह कामयाब रहे हों। शुरू के 20 मिनट तक फिल्म में कुछ निरसता दिखेगी , जैसे ही वीर ( फरदीन खान ) के उनके बड़े भाई धर्म कपूर ( संजय दत्त ) की ऐंट्री होती है कि आप फिल्म से बंध जाते हैं। पूरी फिल्म में अजय , फरदीन और संजय की केमिस्ट्री गजब की है। खासकर प्रेम चोपड़ा के रोल में अजय और धर्म कपूर बने संजय दत्त का तो जवाब नहीं। जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जिस सीन में भी आए हंसा गए। वहीं बिपाशा और मुग्धा के करने के लिए कुछ खास नहीं था , बस शोपीस बनकर दोनों ने अपनी भूमिका निभा दी। प्रीतम का संगीत सिक्रप्ट पर फिट है। फिल्म का टाइटिल सॉन्ग अच्छा है। हां , इस कॉमिडी के बीच तेज रफ्तार दौड़ती कारों के अलावा गोवा बीच पर अजय , संजय और फरदीन पर फिल्माए फाइट सीन में एक्शन डायरेक्टर जय सिंह ने जान डाल दी है।

Sunday, October 4, 2009

किवी कंगारू में खिताबी भिड़ंत

गेंदबाजों द्वारा कहर बरपाने के बाद ग्रांट एलियट [नाबाद 75] और कप्तान विटोरी [41] के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर कंगारूओं से खिताबी भिड़ंत तय की। पाक द्वारा मिले 234 रनों के मामूली लक्ष्य को कीवियों ने 47.5 ओवर में पांच विकेट खोकर बनाया।
पाकिस्तान द्वारा दिए गए कमजोर लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद शानदार रही और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम ने युवा गेंदबाज आमिर के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपने तेवर दिखा दिए थे। लेकिन वह पाक टीम पर दबाव बनाने के चक्कर में बड़ा शॉट जमाने के चक्कर में आमिर की गेंद पर अफरीदी को कैच देकर पवेलियन चलते बने। एरोन रेडमंड ने नए बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का साथ निभाकर पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया लेकिन गुप्टिल उमर गुल की गेंद पर नावेद के हाथों पलके गए।
रेडमंड ने टेलर के साथ कुछ रन बटोरे ही थे कि वह भी अजमल की फिरकी में फंस उन्हें उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। हालांकि इसके बाद टेलर ने एलियट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को संकट से उबारने के साथ ही लक्ष्य की ओर भी अपने कदम बढ़ाए। पाकिस्तान के लिए खतरनाक होती जा रही इस जोड़ी को अफरीदी ने टेलर को 38 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड आउट करके तोड़ा। पाक गेंदबाजों ने इसके बाद कीवियों पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया। हालांकि कप्तान विटोरी ने एलियट का बखूबी साथ देते हुए रन गति को धीमे से आगे बढ़ाया।
दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत की राह तक पहुंचा। इसी बीच एलियट ने अपनी मैराथन पारी में 90 गेंदों पर मात्र दो चौकों की मदद से पचासा जड़ा। बैटिंग पावरप्ले लेने तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में बराबर की टक्कर बनी हुई थी लेकिन पावरप्ले के दौरान एलियट ने नावेद और गुल के ओवर में जमकर रन बटोरते हुए अपनी टीम को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया। न्यूजीलैंड जब जीत से मात्र तीन रन दूर थी तभी विटोरी अजमल की गेंद पर कामरान के द्वारा स्टंप्स आउट हो गए। इसके बाद एलियट ने नील ब्रूम के साथ मिलकर जीत की औपचारिकता पूरी की।
इससे पहले इयान बटलर की अगुवाई में न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को लगातार अंतराल के बाद झटके देते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट गवांकर मात्र 233 रन ही बनाने दिए। उमर अकमल [55] पाक की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही। इमरान नजीर [28] और कामरान अकमल [24] की सलामी जोड़ी पांच ओवर में मात्र 16 रन ही बना सकी। हालांकि धीरे-धीरे दोनों ने लय हासिल करते हुए कुछ बढि़या मैदानी शॉट खेलकर गेंद को सीमा रेखा से बाहर पहुंचाया।
10वें ओवर में पाक को पहला झटका तब लगा जब उसके 46 रन बन चुके थे। इमरान ने आउट होने से पूर्व आठवें ओवर में तीन चौके जड़े। इमरान ने शेन बांड की गेंद पर रास टेलर को कैच थमा दिया। इमरान का विकेट गंवाने के बाद पूर्व कप्तान शोएब मलिक क्रीज पर आए पर मात्र दो रन का योगदान कर पवेलियन लौट गए। इयान बटलर की गेंद पर टेलर के हाथों लपके गए। कप्तान यूनुस मैदान पर अकमल का साथ देने आए। पाक को जल्द ही तीसरा झटका अकमल के रूप में लगा। वे बटलर के दूसरे शिकार बने। यूनुस ने मोहम्मद यूसुफ के साथ मिलकर टीम को लगातार लगे झटकों से उबारने की कोशिश की लेकिन वह भी विटोरी की फिरकी में फंस गए और टेलर को कैच दे बैठे। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन की पारी खेली।
लगातार अंतराल के बाद गिरते विकेटों से संकट में फंसी पाकिस्तान टीम को यूसुफ ने उमर अकमल के साथ पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करके निकालने की कोशिश की। दोनों खिलाडि़यों ने संयम से खेलते हुए लय पकड़ी और तेजी से रन बनाने लगे लेकिन तभी काइल मिल्स ने यूसुफ [45] को उनके अर्धशतक से पहले ही बोल्ड करके अपनी टीम के लिए खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को तोड़ा। यूसुफ के जाने के बाद अकमल ने 58 गेंदों पर छह चौकों के द्वारा अपना पचासा ठोका लेकिन वह भी जल्द ही विटोरी की गेंद पर एलबीब्ल्यू आउट होकर लौट गए।
बटलर ने इसके बाद फिर से अपनी गेंद से कहर बरपाते हुए शाहिद अफरीदी [4] और उमर गुल [6] को सस्ते में समेटते हुए पाकिस्तान को जमीन पर पटक दिया। विटोरी ने अपने आखिरी ओवर में नावेद राणा [8] को गुप्टिल के हाथों लपकवाकर पाक को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। हालांकि युवा गेंदबाज मोहम्मद आमिर और स्पिनर सईद अजमल ने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 35 रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को दो सौ के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की तरफ से बटलर ने चार जबकि विटोरी ने तीन विकेट झटके।

Sunday, July 12, 2009

विद्या की नज़र जहीर खान पर


टी-20 क्रिकेट के जादू से बॉलीवुड वाले भी बच नहीं पाए हैं। क्रिकेट के इस नए संस्करण ने विद्या बालन को भी प्रभावित किया है। विद्या बालन यथासंभव टी-20 क्रिकेट देखती हैं। हाल ही में सम्पन्न विश्व कप और आईपीएल स्पर्धा का मजा विद्या ने जमकर लिया। जहाँ तक पसंदीदा क्रिकेटर की बात है तो विद्या को ज़हीर खान बेहद पसंद हैं। विद्या ज़हीर को हॉटेस्ट क्रिकेटर मानती हैं। विद्या के मुताबिक ज़हीर मैदान पर खामोश रहते हैं और अपने प्रदर्शन के जरिये बोलते हैं। साथ ही ‍वे मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि विद्या की तारीफ से ज़हीर और अच्छा खेलने के‍ लिए प्रेरित होंगे।

Friday, July 3, 2009

सेलिना जेटली ने ‘गे कम्यूनिटी’ को बधाई दी


दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2 जुलाई को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए समलैंगिक संबंधों को वैध घोषित कर दिया। इस फैसले से कई लोग खुश हुए, जिनमें से एक सेलिना जेटली भी हैं। समलैंगिक लोगों की लड़ाई में सेलिना हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ रही, भले ही कई लोगों ने उन्हें अपशब्द कहे और धमकी दी। सेलिना उनके आंदोलनों में शरीक हुईं और अपनी वेबसाइट से मुहिम भी चलाई। कोर्ट के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सेलिना कहती हैं ‘आँखों में आँसू और गर्व के साथ मैं ‘गे कम्यूनिटी’ को बधाई देती हूँ। भारत में समलैंगिक संबंध अब वैध है। हमने लंबी लड़ाई लड़कर जीत हासिल की है। अब समलैंगिक गर्व से अपना सिर ऊँचा कर चल सकेंगे।

Tuesday, June 30, 2009

प्रियंका के भाव बढे


सफलता इंसान को कब,कहां, कैसे क्या करवा बैठे, कोई नहीं कह सकता। अब प्रियंका को ही देख लो, अपनी सफलता पर वह इतना इतराने लगी है कि अपना पारिश्रमिक ही दोगुना कर दिया। अब भला जिसे अभी तक 3 करोड़ मिलते हों, वही 5 करोड़ मांगे, तो सोचो, सामने वाले पर क्या गुजरेगी।
प्रियंका को यशराज फिल्मस की आगामी फिल्म ‘प्यार इंपासिबल’ के लिए तीन करोड़ का पारिश्रमिक दिया गया। इससे वह सातवें आसमान पर पहुंच गई। उसने अपना मेहनताना दोगुना कर दिया। इसलिए संजय गढ़वी ने अपनी फिल्म ‘7 डेज इन पेरिस’ में लेने से इंकार कर दिया। अब उसकी जगह जेनेलिया डिसूजा और असिन से बातचीत चल रही है।
इमरान खान को हीरो के रूप में चमकाने के लिए बनने वाली इस फिल्म में पहले तो डायरेक्टर संजय गढ़वी ने कैटरीना कैफ को लेना चाहा। पर इमरान ने क्रिप्ट में कुछ फेरबदल करवा दिया, तो कैट ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।
अब संजय ने प्रियंका से बात की, तो उसने इस फिल्म में काम करने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगे। तब संजय ने प्रियंका को फिल्म में लेने का विचार त्यागते हुए जेनेलिया डिसूजा और असिन से बात शुरू कर दी। सचमुच सफलता इंसान को कभी-कभी गलत कदम उठाने के लिए विवश कर देती है।

Sunday, June 28, 2009

युवराज बने सात हजारी


शानदार फार्म में चल रहे युवराज सिंह ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान एक दिवसीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए।
अपना 234वां मैच खेल रहे युवराज ने रवि रामपाल की गेंद पर आठवें ओवर में चौका जड़कर सात हजार वनडे रन पूरे किए। इस मैच से पहले उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 19 रन की जरूरत थी। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर [16,684] के नाम हैं। उनके अलावा भारतीय क्रिकेटरों में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली [11,363], राहुल द्रविड़ [10,585] और मोहम्मद अजहरूद्दीन [9,378] यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।

Tuesday, June 23, 2009

कैटरीना सबसे सेक्सी


भारतीय सही मायने में अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सबसे आगे हैं और हमारी हिन्‍दी सिनेमा जगत की अभिनेत्रियां भी हॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देने में पीछे नहीं है। फैशन पत्रिका ‘एफएचएम’ के इस साल की सबसे सेक्सी महिलाओं के सर्वे में बाजी मारी है हिन्‍दी सिने जगत की चुलबुली और टूटी-फूटी हिन्दी बोलने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने। कैटरीना सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में पहले पायदान पर हैं।

Wednesday, June 17, 2009

बिपासा का डबल रोल


बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा जल्द ही डबल रोल में दिखेंगी। वे अजय देवगन की अगली फिल्म ऑल द बेस्ट में दो किरदारों को निभाती नजर आएंगी। फिल्म में बिपाशा एक किरदार मंे अजय देवगन की बीवी का रोल निभाती नजर आएंगी तो दूसरे में एक अफ्रीकी महिला का किरदार साकार करेंगी। फिल्म में उनका रोल व गेटअप बिल्कुल असली लगे इसके लिए फिल्म निर्माता ने एक हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया है। इस किरदार पर उन्हें कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ रही है। यह पहली बार होगा जब बिपाशा डबल रोल में नजर आएंगी। अब दर्शकों को इंतजार करना होगा कि इस अफ्रीकी रूप में वे कैसी नजर आती हैं। फिल्म ऑल द बेस्ट के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। फिल्म में बिपाशा के साथ फरदीन खान और फिल्म फैशन से नाम कमा चुकी मॉडल से एक्ट्रेस बनी मुग्धा गोडसे भी हैं।

करीना ने फ़िर पहनी बिकनी


फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ के शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और करीना कपूर ने जमकर मस्ती करते नजर आए। करीना ‘कमबख्त इश्क’ में एक मॉडल बन कर आ रही हैं और काफी अच्छी भी लग रही हैं। लेकिन फिल्म ‘टशन’ के बाद एक बार फिर करीना इस फिल्म में बिकिनी पहनी नजर आएंगी। करीना कपूर ने साफ कर दिया है कि अपने किरदार के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती हैं। लगता है कि करीना ये भूल गई हैं कि उन्होंने अपनी मां से कुछ वादा किया था। करीना कपूर ने ‘टशन’ के बाद अपनी मां से वादा किया था कि अब वो कभी बिकिनी नहीं पहनेंगी। लेकिन करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म में बिंदास स्विम सूट पहना है। अब करीना ने अपना मन बदल लिया है कि यानी अब करीना वहीं करेंगी जो फिल्म के निर्माता-निर्देशक बोलेंगे।