Sunday, February 24, 2008

शाहरुख-करीना बने फिल्मफेयर विजेता

मुंबई। शाहरूख खान को फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के लिए श्रेष्ठ अभिनेता और करीना कपूर को फिल्म ‘जब वी मेट’ के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया है। शनिवार की रात 53वें फिल्मफेयर समारोह में दोनों को ये पुरस्कार दिए गए। अमीर खान को फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के लिए श्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया, जबकि इसी फिल्म को श्रेष्ठ फिल्म भी घोषित किया गया। साथ ही अमोल गुप्ता को इसी फिल्म के लिए ‘श्रेष्ठ कहानी’ का पुरस्कार मिला।फिल्म अभिनेता ऋषी कपूर को ‘लाइफटाइम एचीवमेंट’ पुरस्कार से नवाजा गया और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ के संगीत निर्देशक मोंटी शर्मा को ‘आर.डी. बर्मन’ पुरस्कार दिया गया। श्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार अनुराग बासू को फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ के लिए दिया गया।

क्यों बनाई अजय ने ‘यू, मी और हम’?


अजय देवगन ने अचानक निर्देशक बनने की घोषणा कर सबको चौंका दिया। काजोल को लेकर उन्होंने ‘यू, मी और हम’ बना डाली। यह फिल्म 11 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली है। आइए जानें अजय की जुबानी कि वे अचानक निर्देशक क्यों बन गए? उनकी फिल्म की कहानी किस तरह की है? उनकी फिल्म की खासियत क्या है?लोग मुझसे सवाल करते हैं कि मैंने यह फैसला कैसे किया कि फिल्म निर्देशक बनने का यह सही समय है। ईमानदारी से कहूँ तो मुझे भी यह नहीं मालूम है कि यह सही समय है या गलत, लेकिन इतना जरूर जानता हूँ कि यह एक ऐसी कहानी है जो मैं सभी को बताना चाहता हूँ। एक ऐसी कहानी जिस पर मुझे विश्वास है। कह सकते हैं कि दिल से निकली कहानी है ये। इस कहानी को चुनने के मैं ढेर सारे कारण गिना सकता हूँ, लेकिन सबसे बड़ा कारण है कहानी का सकारात्मक होना। मैंने यह बात महसूस की है कि आजकल लोग पहले के मुकाबले ज्यादा निराशावादी हो गए हैं। वे किसी भी चीज के बारे में नकारात्मक विचारों को पहले दिमाग में लाते हैं। खासतौर पर प्यार, रिश्ते, अहसास और विवाह के बारे में। आज के युग में विज्ञान का बोलबाला है। हर किसी के पास किसी काम को करने के पीछे तार्किक कारण है। प्यार की भी बात की जाए तो लोग इस बारे में बताएँगे कि यह एक ‘केमिकल रिएक्शन’ या फिर हार्मोन के प्रभाव के कारण होता है। वे घंटों प्यार के बारे में वैज्ञानिक कारण गिना देंगे।
प्यार की भी बात की जाएँ तो लोग इस बारे में बताएँगे कि यह एक ‘केमिकल रिएक्शन’ या फिर हार्मोन के प्रभाव के कारण होता है। वे घंटों प्यार के बारे में वैज्ञानिक कारण गिना देंगे।
मेरा मानना है कि इन वैज्ञानिक कारणों के परे भी कुछ है। मेरा प्रश्न है कि हमारी जिंदगी से रोमांस कहाँ गायब हो गया है? प्यार में डूबने का जुनून कहाँ गुम हो गया है? हम यह स्वीकारने में क्यों हिचकने लगे हैं कि प्यार दो आत्माओं का मिलन है। प्यार हमारे अंदर मौजूद है। यह कहीं भी, कभी भी और किसी से भी हो सकता है। मैं प्यार, जीवन साथी और विवाह पर विश्वास करता हूँ और ये सब मेरी फिल्म के महत्वपूर्ण तत्व हैं। कई लोग विवाह नामक परंपरा के बारे में सवाल उठाते हैं, खासतौर से जब समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। समस्याएँ तो हर रिश्ते में होती हैं। ज्यादातर लोग इन समस्याओं से बचने की कोशिश करते हैं। एक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हमें कई यत्न करना पड़ते हैं। यदि प्यार किसी रिश्ते की बुनियाद है तो यह सब नैसर्गिक रूप से हो जाता है और इसमें अद्‍भुत आनंद मिलता है। जब हम रिश्ते को निभा नहीं पाते तो दरारें उत्पन्न होने लगती हैं। किसी भी विवाह के टूटने के लिए विवाह नामक विचार जिम्मेदार नहीं है, बल्कि वे लोग हैं जो हल खोजने के बजाय सिर्फ समस्याओं पर अपना ध्यान लगाए रहते हैं।
PRमैंने यह फिल्म इसलिए नहीं बनाई है कि मैं एक निर्देशक के रूप में अपनी काबिलियत प्रदर्शित करूँ या फिर लोगों की जिंदगी या सोचने के नजरिए में परिवर्तन करूँ। मैंने यह फिल्म मनोरंजन के लिए बनाई है। आपको अपने पैसे के बदले में भरपूर आनंद मिले, मेरी यह कोशिश है। मुझे आशा है कि मैं इसमें सफल रहूँगा। मनोरंजन के साथ-साथ यदि आप अपने मौजूदा रिश्ते के बारे में विचार करते हैं या फिर रिश्ते की बेहतरी के लिए कुछ करते हैं तो इसे मैं अपनी सफलता मानूँगा।

मैं हूँ सबसे हॉट समीरा रेड्‍डी


’मुसाफिर’ के बाद कोई भी उल्लेखनीय फिल्म नहीं दे पाईं समीरा रेड्‍डी अपनी आगामी दो फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं। ‘रेस’ 21 मार्च को और ‘वन टू थ्री’ 28 मार्च को प्रदर्शित होने वाली है। अब्बास-मस्तान की ‘रेस’ एक स्टाइलिश फिल्म है, जिसमें समीरा का किरदार ग्लैमरस है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और बिपाशा बसु जैसी नायिकाएँ भी हैं, लेकिन समीरा का कहना है कि तीनों नायिकाओं में वे सबसे हॉट हैं।अब्बास-मस्तान जैसे निर्देशकों के साथ फिल्म करके समीरा बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म के बाद वे अपना खोया हुआ स्थान फिर से ‍हासिल कर लेंगी। समीरा ‘वन टू थ्री’ को लेकर भी आशान्वित हैं। ‘रेस’ से एकदम अलग यह एक हास्य फिल्म है। समीरा का कहना है कि इस फिल्म को देख दर्शक हँस-हँसकर लोटपोट हो जाएँगे। इस फिल्म में भी समीरा के अलावा ईशा देओल, तनीषा और नीतू चन्द्रा जैसी नायिकाएँ हैं, लेकिन समीरा का कहना है कि उनकी भूमिका सबसे सशक्त है। फिल्म प्रदर्शित होने के पहले तो सभी कलाकार बढ़-चढ़कर दावे करते हैं। समीरा की बातों में कितना दम है, यह फिल्म प्रदर्शित होने के बाद पता चलेगा।

आस्ट्रेलिया की जीत ब्रेट ली की उम्दा गेंदबाजी

सिडनी। ब्रेट ली की उम्दा गेंदबाजी ने गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा की साहसिक पारियों की चमक फीकी करते हुए रविवार को यहां आस्ट्रेलिया को त्रिकोणीय एक दिवसीय वनडे सीरीज के रोमांचक मुकाबले में भारत पर 18 रन से जीत दिला दी।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रिकी पोंटिंग के शानदार शतक [124] और मैथ्यू हेडन [54] व एंड्रयू सायमंड्स [59] के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 317 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि गंभीर [113] व उथप्पा [51] ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने से गहरे संकट में फंसे भारत को नाटकीय जीत के करीब पहुंचा दिया था लेकिन अंतिम ओवरों में ली ने बेहतरीन गेंदबाजी कर उसे 49.1 ओवर में 299 रन पर समेट दिया।
भारत ने अपने शुरुआती चार विकेट महज 51 रन पर गंवा दिए थे लेकिन गंभीर ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी [36] के साथ 98 और उथप्पा के साथ 67 रन की भागीदारी कर मैच का नक्शा पलटने के आसार बना दिए थे। गंभीर जब आउट हुए भारत को 102 रन की दरकार थी। यहां से उथप्पा ने कमान संभाली। उन्हें इरफान पठान [22] और हरभजन सिंह [20] का अच्छा सहयोग मिला लेकिन ली ने भारतीय पारी के 48वें ओवर में दो विकेट निकालकर मैच आस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। ली ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर ईशांत शर्मा के रूप में अपना पांचवां शिकार किया।
इससे पहले कप्तान रिकी पोंटिंग [124] के शानदार शतक और एंड्रयू सायमंड्स [59] व मैथ्यू हेडन [54] के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 317 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस सीरीज में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए पोंटिंग ने अपने पुराने फार्म के दर्शन कराए और हर भारतीय गेंदबाजों का सहजतापूर्वक सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में 132 गेंदों का सामना किया और एक छक्का व 7 चौके जमाए। उन्हे हेडन, माइकल क्लार्क व सायमंड्स के रूप में अच्छे पार्टनर भी मिले। उन्होंने हेडन के साथ दूसरे विकेट के लिए 110, क्लार्क के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 व सायमंड्स के चौथे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की। इस पारी में 101वां रन लेने के साथ ही पोंटिंग ने एक दिवसीय क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए। उन्हे आस्ट्रेलियाई पारी के 49वें ओवर में एस श्री संत ने इरफान पठान के हाथों कैच आउट करवाया।
आज सुबह पोंटिंग ने टॉस में भी बाजी मारी और बल्लेबाजों की मददगार पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गिलक्रिस्ट व हेडन की सलामी जोड़ी ने अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। गिलक्रिस्ट तो सात गेंदों पर 16 रन बनाकर श्री संत की गेंद पर आउट हो गए लेकिन हेडन और पोंटिंग ने भारतीय गेंदबाजों की ठुकाई जारी रखी। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 18 ओवर में 110 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए खतरनाक होती जा रही यह साझेदारी हेडन के रन आउट होने से टूटी। उन्होंने 62 गेंदो पर पांच चौके व एक छक्का की मदद से 54 रन बनाए। माइकल क्लार्क [31] को वीरेद्र सहवाग ने आउट किया।
इसके बाद पोंटिंग का साथ देने सायमंड्स आए। शुरुआत में संभलकर खेलने वाले सायमंड्स ने बाद में कुछ अच्छे हाथ दिखाए। उन्हे उन्होंने अपनी पारी में 49 गेंदों का सामना किया और छह चौके व दो छक्के जमाए। उन्हे ईशांत शर्मा ने बोल्ड आउट किया। जेम्स होप्स चार रन बनाकर व ब्रेट ली [0] रन आउट हुए। माइक हसी 15 रन बनाकर नाबाद रहे।