Monday, September 22, 2008
ऑस्ट्रेलिया टीम भारत पहुंची
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार टीम अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से बाहर नहीं आई और उसे घरेलू टर्मिनल से जयपुर के लिए उड़ान पकड़नी है। आस्ट्रेलियाई टीम को जयपुर में कुछ अभ्यास मैच खेलने है। इसके बाद वह 29 सितंबर को हैदराबाद पहुंचेगी और तभी से दौरे की आधिकारिक शुरुआत होगी। जयपुर में रुकने और राजस्थान क्रिकेट अकादमी के खिलाफ अभ्यास मैचों की व्यवस्था क्रिकेट बोर्ड ने नहीं बल्कि राजस्थान क्रिकेट संघ ने की है।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नौ अक्टूबर से बेंगलूर में, दूसरा मैच 17 अक्टूबर से मोहाली में, तीसरा मैच 29 अक्टूबर से दिल्ली में तथा चौथा और अंतिम टेस्ट मैच छह नवंबर से नागपुर में होगा।
Sunday, September 7, 2008
वीरू-धोनी ने मेंडिस को काबू किया
Thursday, September 4, 2008
बेहद प्यारी है प्रियंका
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने कहा कि यदि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उनकी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'चमकू' में ग्लैमर रहित भूमिका निभाने के लिए राजी नहीं होती तो उन्हें काफी कठिनाई हो सकती थी। बोबी ने कहा, "प्रियंका बेहद प्यारी अभिनेत्री है। उसने फिल्म 'चमकू' में एक ग्लैमर रहित भूमिका निभाई है, हालांकि ज्यादातर अभिनेत्रियां ऐसी भूमिकाएं नहीं करना चाहती हैं। वैसे प्रियंका ने इस किरदार को सहजता से निभाया है। "उल्लेखनीय है कि यह फिल्म बॉबी की होम प्रोडक्शन है, जिसमें वे एक नक्सली की भूमिका में हैं। फिल्म में प्रियंका एक स्कूल शिक्षिका की भूमिका में है जो बॉबी से प्यार करती है। फिल्म में अभिनेता रितेश देशमुख ने बॉबी के छोटे भाई की भूमिका निभाई है। बॉबी ने रितेश की तारीफ करते हुए कहा, "वे बहुत अच्छे अभिनेता हैं। जब मैंने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने को कहा तो वे बिना विचार किए राजी हो गए जबकि उन दिनों वे काफी व्यस्त थे।"
Saturday, August 16, 2008
युवराज की आतिशी पारी
युवराज ने महज 121 गेंदों में आठ चौके और 13 गगनचुंबी छक्के उड़ाते हुए 172 रन की बेहतरीन पारी खेली और श्रीलंका को 18 अगस्त से शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए खतरे का संकेत दे दिया। फार्म में लौटे युवराज के इस तूफानी शतक से भारत ने पांच विकेट पर 342 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया। श्रीलंका एकादश की टीम इसके जवाब में छह विकेट पर 250 रन ही बना सकी। इरफान पठान ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 48 रन पर दो विकेट झटके जबकि आरपी सिंह, मुनफ पटेल, हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा को एक-एक विकेट मिला।
टेस्ट सीरीज क ी पराजय के बाद भारत की एकदिवसीय सीरीज से पहले अभ्यास मैच में यह तूफानी जीत निश्चित रूप से महेंद्र सिंह धोनी की सेना का एकदिवसीय सीरीज के लिए मनोबल बढ़ाने वाला काम करेगी। श्रीलंका एकादश की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे थे जो टेस्ट और एकदिवसीय टीमों में खेल चुके थे। लेकिन युवराज का एकतरफा कत्लेआम उन पर भारी पड़ गया। युवराज को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो टेस्ट टीम का पराजय का पूरा गुस्सा वह श्रीलंका एकादश पर उतारने को उतारू थे।
धोनी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फार्म में चल रहे ओपनर वीरेंद्र सहवाग को इस मैच में विश्राम दिया गया। अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान विराट कोहली को गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग करने का मौका दिया गया। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ छह ओवर में 41 रन की साझेदारी कर डाली। गंभीर 25 गेंदों में छह चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने 40 गेंदों में 23 रन बनाए और 13वें ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 73 रन हो गया। लेकिन इसके बाद सुरेश रैना के साथ युवराज ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। युवराज ने रैना के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। रैना 57 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। युवराज ने इसके बाद रोहित शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। युवराज ने फिर कप्तान धोनी के साथ पाचवें विकेट के लिए लगभग सात ओवर में 99 रन की तूफानी साझेदारी की। युवराज 49वें ओवर में चानका वेलेगेदारा की गेंद पर आउट हुए।
श्रीलंका एकादश के लिए 343 रन का लक्ष्य पहाड़नुमा साबित हुआ। उपुल थरंगा ने 50, चामरा सिल्वा ने 38, जेहान मुबारक ने 60 और कौशल सिल्वा ने नाबाद 38 रन बनाए। लेकिन वे भारत के स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच पाए। अंतत: भारत ने एकदिवसीय सीरीज शुरू होने से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल कर ली।